ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्वकप क्रिकेट 2023 का पहला सेमीफाइनल आज मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

मुंबई में महाजंग... न्यूजीलैंड से बदला और फाइनल का टिकट लेने उतरेगी भारतीय टीम।

UB India News by UB India News
November 16, 2023
in क्रिकेट
0
विश्वकप क्रिकेट 2023 का पहला सेमीफाइनल आज मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (15 नवंबर) पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2.00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है…

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (15 नवंबर) बेहद खास दिन है. आज ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीतकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत है, लेकिन अब नॉकआउट स्टेज में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखता. वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ब्रिगेड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

पिछले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का बदला लेंगे रोहित?

मैनचेस्टर में 2019 वर्ल्ड कप में इसी कीवी टीम से मिली हार अभी भी भारतीय टीम के जेहन में ताजा होगी. न्यूजीलैंड ने 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी भारत को हराया था. मगर इस बार भारतीय टीम अपने अलग ही रंग में नजर आ रही है.

इस बार भारतीय टीम का प्रदर्शन इतना जबर्दस्त रहा है कि खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद बंधी है. रोहित शर्मा की टीम को बखूबी पता है कि वानखेड़े स्टेडियम में कोई भी चूक करोड़ों प्रशंसकों के दिल तोड़ देगी. इसी स्टेडियम पर 2011 में भारत ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था.

वानखेड़े में न्यूजीलैंड टीम का वनडे रिकॉर्ड

कुल वनडे मैच: 3
जीते: 3
हारे: 1

वानखेड़े में भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड

कुल वनडे मैच: 21
जीते: 12
हारे: 9

वानखेड़े में टॉस की भूमिका काफी अहम होने वाली है

उम्मीदों के भारी दबाव पर रोहित ब्रिगेड को खरा उतरना होगा. कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ को पता है कि अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाने पर क्या होता है. उन्हें हालांकि अपने खिलाड़ियों में से नाकामी का भय निकालकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये प्रेरित करना होगा.

भारतीय क्रिकेटप्रेमी दुआ करेंगे कि रोहित टॉस जीतें और सही फैसला लें. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम फ्लडलाइट में जल्दी विकेट गंवाती आई है क्योंकि नई गेंद को जबर्दस्त स्विंग मिलता है. भारत और न्यूजीलैंड के गेंदबाज नई गेंद से खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में भारत के सलामी बल्लेबाजों रोहित और शुभमन गिल पर बहुत कुछ निर्भर करेगा.

भारतीय बल्लेबाजी ने अब तक दिखाया है दम

रोहित अभी तक टूर्नामेंट में 503 रन बना चुके हैं और इस लय को जारी रखना चाहेंगे. गिल ने 7 मैचों में 270 रन ही बनाए हैं और वह एक खास पारी खेलना चाहेंगे. विराट कोहली टूर्नामेंट में सर्वाधिक 593 रन बना चुके हैं और वनडे में रिकॉर्ड 50वां शतक बनाने की दहलीज पर हैं. वह भारत की जीत के साथ यह आंकड़ा छूना चाहेंगे.

कोहली सेमीफाइनल में जल्दी आउट होने का सिलसिला भी तोड़ना चाहेंगे. वह 2019 और 2015 में सेमीफाइनल में एक रन पर आउट हो गए थे. भारत को मध्यक्रम के बल्लेबाजों केएल राहुल और श्रेयस अय्यर से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गेंदबाजी में भी भारतीय टीम दो कदम आगे रही

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने उनका बखूबी साथ निभाया है. इस विश्व कप में भारत की सफलता की कुंजी उसके गेंदबाज साबित हुए हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पास भी ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के पास अनुभव की कमी नहीं है. युवा रचिन रवींद्र 565 रन बना चुके हैं और इस टूर्नामेंट की खोज रहे हैं. डेवोन कॉन्वे हालांकि पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाने के बाद कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिचेल मध्यक्रम की कमान संभालेंगे.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

Next Post
बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे नरेंद्र मोदी, झारखंड से जारी करेंगे पीएम-किसान की 15वीं किस्त

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे नरेंद्र मोदी, झारखंड से जारी करेंगे पीएम-किसान की 15वीं किस्त

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend