ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनयिक विवाद के बीच नई दिल्ली ने ओटावा को दी जोरदार पटखनी

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
भारत ने तनाव के बीच कनाडा में महीने भर बाद दोबारा शुरू की कुछ वीजा सेवाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

धार्मिक अल्पसंख्यकों और पूजा स्थलों की सुरक्षा पर दुनिया को ज्ञान देने वाले कनाडा को अबकी बार भारत की तरफ से सलाह मिली है. दरअसल, भारत ने कनाडा में धार्मिक स्थलों पर हमले रोकने के उपायों को मजबूत करने और हेट स्पीच को प्रभावी ढंग से काबू करने के लिए सिफारिशें की हैं. भारत की तरफ से इन प्रस्तावों को संयु्क्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की समीक्षा बैठक के दौरान पेश किया गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संयु्क्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की समीक्षा बैठक में जिस दौरान प्रस्तावों को पेश किया गया. उस वक्त भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के राजनयिक भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रस्तावों पर अपनी सिफारिशें भी दीं. भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने परिषद की बैठक में इस मुद्दे को संबोधित किया. उन्होंने नेशनल हाउसिंग स्ट्रैटेजी एक्ट और एक्सेसिबल कनाडा एक्ट जैसे विधायी अधिनियमों की जानकारी परिषद को दी, जिन पर कनाडा को काम करने की जरूरत है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बांग्लादेश ने कनाडा को क्या कहा? 

बांग्लादेश के राजनयिक अबदुल्लाह अल फोरहाद ने कनाडा से गुजारिश की कि वह रंगभेद, हेट स्पीच, हेट क्राइम और प्रवासियों एवं मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अपराधों से निपटने में तेजी लाए. अल फोरहाद ने कहा, ‘बांग्लादेश कनाडा को सिफारिश देता है कि वह रंगभेद, नस्लवाद, हेट स्पीच, हेट क्राइम और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और अपराधों से निपटने के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों में तेजी लेकर आए.’

उन्होंने कहा, ‘कनाडा को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए जरूरी उपाय करना चाहिए. उसे जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों से निपटने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहिए. सभी प्रवासियों, मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकारों की सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन भी कनाडा को करना चाहिए.’ हालांकि, बांग्लादेश ने मानवाधिकार की सुरक्षा में कनाडा के जरिए उठाए गए कदमों को लेकर उसकी तारीफ भी की.

भारत ने क्या कहा? 

भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने कहा, ‘भारत कनाडा को सिफारिश देता है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी के गलत इस्तेमाल को रोकने, हिंसा भड़काने और उग्रवाद को बढ़ावा देने वाले समूहों की गतिविधियों को रोकने के लिए घरेलू ढांचे को मजबूत करे. कनाडा को धार्मिक और नस्लीय अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर हमलों को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए काम करना चाहिए. हेट स्पीच और हेट क्राइम को रोकने के लिए भी कनाडा को कानूनों को मजबूत करना चाहिए.’

ट्रूडो के नए बयान के बाद कनाडा को घेरा

भारत और बांग्लादेश की तरफ से इस तरह की सिफारिशें ऐसे समय पर दी गई हैं, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर से दोहराया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ था. ट्रूडो ने कहा कि जब हमें पता चला कि कनाडा में एक कनाडाई नागरिक की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे, तो हमने भारत से संपर्क किया और उनसे इस मामले की तह तक जाने के लिए हमारे साथ काम करने को कहा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

Next Post
बिहार में बिन चुनाव हीं सियासी पारा चढ़ा आसमान पर ……

ओबीसी के पिच पर खेलने को मजबूर क्यों हुए 'नीतीश'?

मांझी का मौन धरना स्थगित ,प्रशासन ने नहीं दी इजाजत ,अब छठ बाद दिल्ली के राजघाट पर देंगे धरना

मांझी का मौन धरना स्थगित ,प्रशासन ने नहीं दी इजाजत ,अब छठ बाद दिल्ली के राजघाट पर देंगे धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend