ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तराखंड में बड़ा हादसा ,निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहा,40 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
उत्तराखंड में बड़ा हादसा ,निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहा,40 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढह गया है. बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में 50-60 मजदूरों के फंसे होने की खबर है. बता दें कि इस मॉनसून के मौसम में उत्तराखंड में भी भारी बारिश हुई, जिसके कारण लोगों की जान चली गई और इमारतों, सड़कों और राजमार्गों को नुकसान पहुंचा.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

इस साल अगस्त में, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की ‘एडिट-II’ नामक सुरंग के अंदर लगभग 114 श्रमिक फंस गए थे, जब शिवपुरी क्षेत्र में बाढ़ की धारा का पानी इसमें भर गया था. हालांकि, पुलिस की एक टीम ने पानी को बाहर निकाला और रस्सियों की मदद से सभी 114 श्रमिकों को बचा लिया.

वहीं उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि अंदर मजदूरों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं. एक अतिरिक्त ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है. टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं. घटना रविवार सुबह पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है. सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि सुरंग में जो मजदूर काम कर रहे थे वो द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं.

घटना की जानकरी मिलते ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली. मौके पर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन, आपातकालीन 108 व सुरंग का निर्माण करा रही संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मचारी भी मौके पर सुरंग खुलवाने के काम में जुटे हुए हैं. हर मौसम के अनुकूल चार धाम सड़क परियोजना के तहत बन रही इस सुरंग के बनने से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
PM मोदी ने 10वीं बार जवानों के साथ दीपावली मनाई: चीन बॉर्डर से लगे हिमाचल के लेपचा में ITBP कैंप पहुंचे, सैनिकों को बधाई दी

PM मोदी ने 10वीं बार जवानों के साथ दीपावली मनाई: चीन बॉर्डर से लगे हिमाचल के लेपचा में ITBP कैंप पहुंचे, सैनिकों को बधाई दी

देश विदेश में आज दीपावली की धूम, सौभाग्य योग  स्वाति नक्षत्र में आज होगी लक्ष्मी, गणेश जी कि पुजा

देश विदेश में आज दीपावली की धूम, सौभाग्य योग स्वाति नक्षत्र में आज होगी लक्ष्मी, गणेश जी कि पुजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend