छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को सट्टा बाजार एकतरफा नहीं मान रहा। लोकल सटोरियों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला है। दोनों ही पार्टियों को 44 से 45 सीट मिल सकती है। 10 नवंबर को सट्टा बाजार भाव देखने के बाद लोकल सटोरिए कांग्रेस को बराबर सीट दे रही है। सीटों का आकलन सामने आने के बाद सट्टा बाजार के आंकड़ों में दोनों ही पार्टियों को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
सम-विषम भाव पर लग रहा दांव
सट्टा मार्केट में 100 रुपए से लेकर 50 हजार रुपये तक की राशि एक बार में इसमें लगाई जा सकती है। इसमें कांग्रेस और भाजपा की सीटों की संख्या भी लगभग तय की गई हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सम या विषम सीटों के हिसाब से 98 और 100 रुपए का भाव तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इन सीटों पर मजबूत
भरतपुर-सोनहत, प्रेमनगर, भटगांव, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, सारंगगढ़, धरमजयगढ़, बिल्हा, सक्ति, चंद्रपुर, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, राजिम, सिहावा, संजारी बालौद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, साजा, बेमेतरा, कवर्धा, डोंगरगांव, खुज्जी, भानुप्रतापपुर, बस्तर, चित्रकोट और बीजापुर।

छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर बीजेपी मजबूत
मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रतापपुर, रामानुजगंज, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चापा, सराईपाली, बसना, कसडोल, बलौदा बाजार, भाटापारा, धरसीवा, नवागढ़, पंडरिया, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, बिंद्रानवागढ़, कुरूद, धमतरी, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और कोंटा।
कांग्रेस के सीनियर नेताओं की नजर भी सट्टा बाजार में
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का सट्टा बाजार में क्या असर है? इस बात की जानकारी राजनेता भी रख रहे है। कांग्रेस के सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने 6 नवंबर को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा भी किया है। उन्होंने एक आंकड़ा शेयर करते हुआ दावा किया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस नेता सिंघवी ने दावा करते हुए जो आंकड़े शेयर किए हैं वो ‘फलौदी सट्टा बाजार के रुझान’ हैं। इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 75-80 सीटें, मध्य प्रदेश में 140-150 सीटें और राजस्थान में 120-130 सीटें और तेलंगाना में 65-72 सीटें मिलने का दावा किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा हुआ है कि ‘फलौदी सट्टा बाजार आज तक कभी गलत साबित नहीं हुआ।







