ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम शिवराज की सुरक्षा में बड़ी चूक, परिवार को लेकर सीएम की गाड़ी के सामने आ गई महिला

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in LOKSHBHA
0
सीएम शिवराज की सुरक्षा में बड़ी चूक, परिवार को लेकर सीएम की गाड़ी के सामने आ गई महिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बाकी रह गया है। कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न दलों के दिग्गज नेता राज्य में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विभिन्न हिस्सों में रैली और सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले पहुंचे थे जहां उनकी गाड़ी के आगे एक महिला अपने परिवार को लेकर पहुंच गई। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

कैसे हुई घटना?

दरअसल, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान इस वक्त पार्टी के प्रचार के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह बुधवार की रात राजगढ़ जिले के चाटू खेड़ा में भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह यादव के लिए सभा को संबोधित करने गए थे। सभा से निकलने के बाद अचनाक से एक महिला अपने पूरे परिवार के साथ शिवराज के गाड़ी के आगे आ गई। सीएम के साथ हुई इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

महिला ने बताया कारण

सीएम शिवराज के सुरक्षकर्मियों द्वारा तत्काल ही एक्शन लेते हुए महिला को गाड़ी के आगे से हटाया गया। महिला ने ये कदम उठाने का कारण भी बताया है। महिला ने बताया कि उनके परिवार के लिए खाने-पीने के कोई इंतजाम नहीं है और वो लोग जब नेताओं से मिलने जाते हैं तो पुलिसकर्मी उन्हें मिलने नहीं देते हैं।

इस तारीख को वोटिंग

चुनाव आयोग की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 17 नवंबर को एक ही चरण में किया जाएगा। इस चुनाव का परिणाम छ्ततीसगढ़, राजस्थान तेलंगाना व मिजोरम के विधानसभा चुनावों के परिणाम के साथ ही 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
राजस्थान नहीं ‘बागिस्थान’ चुनाव: ये 15 बागी बिगाड़ सकते हैं सत्ता का समीकरण

राजस्थान नहीं 'बागिस्थान' चुनाव: ये 15 बागी बिगाड़ सकते हैं सत्ता का समीकरण

पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का काम तमाम, लश्कर कमांडर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का काम तमाम, लश्कर कमांडर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend