ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इसमें दिक्कत क्या है?

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in जदयू, पटना
0
इसमें दिक्कत क्या है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर बेढंगे तरीके से बयान दिया था। इसे लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। इस बीच, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है। मुंगेर सासंद ने कहा कि उन्होंने कौन सा आपत्तिजनक बयान दिया है? सब जानते हैं कि कोई अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए अपने बच्चों की शादी करता है, तो सीएम ने भी वही कहा था, इसमें दिक्कत क्या है? जिन्हें कुछ नहीं मिलता वो ही ऐसे विवादों की तलाश में रहते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने मांगी मांफी

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

इस बीच, सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान को लेकर माफी भी मांगी है। हालांकि, विपक्षी पार्टियां नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ी हुई हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्य वेल में आ गए और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करने लगे। इस बीच, कुछ सदस्यों ने टेबल उठा लिए।

नीतीश-तेजस्वी के इस्तीफे की मांग

इस दौरान नीतीश कुमार ने सदन के अंदर भी अपने बयान के लिए माफी मांगी। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। मैं अपने बयान की निंदा करता हूं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जब संवैधानिक पद पर बैठने वाले व्यक्ति इस तरह की बात बोलेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब इनसे बिहार नहीं संभल रहा है। बीजेपी के हंगामे की वजह से कार्यवाही पहली बार 2:00 बजे तक उसके बाद शाम 4:50 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि तेजस्वी ने भी कल मुख्यमंत्री के बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री सेक्स शिक्षा की बात कर रहे थे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि विधानसभा क्या सेक्स की शिक्षा देने का स्थान है।

नीतीश कुमार के बयान पर हंगामा

बता दें कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को बोलते हुए नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण सिद्धांत को समझाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नीतीश ने जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा ने राज्य में जनसंख्या को नियंत्रित करने में मदद की है, लेकिन तब सब हैरान रह गए जब उन्होंने सेक्स एजुकेशन पर विस्तार से एक्सप्रेशन के साथ बोलना शुरू कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
इनका मेडिकल चेकअप होना चाहिए,12 घण्टे में भूल गए क्या बोले थे : सम्राट चौधरी

इनका मेडिकल चेकअप होना चाहिए,12 घण्टे में भूल गए क्या बोले थे : सम्राट चौधरी

नीतीश ने किया महापाप!.. सिर्फ माफी मांग लेने से नहीं धुलेंगे’

नीतीश ने किया महापाप!.. सिर्फ माफी मांग लेने से नहीं धुलेंगे’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend