ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के बयान पर मचा बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी -रेखा गर्ग में छिड़ गई जुबानी जंग

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, महिला युग
0
नीतीश के बयान पर मचा बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी -रेखा गर्ग में छिड़ गई जुबानी जंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर बवाल मच गया है. जनसंख्या नियंत्रण और महिला-पुरुष संबंध को लेकर दिये गए नीतीश कुमार के बयान पर हंगामा किस कदर मचा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिवसेना (उद्धव गुट) प्रियंका चतुर्वेदी और राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रखा गर्ग के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. एसीडब्लयू यानी राष्ट्रीय महिला आयोग ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बयान के लिए माफी की मांग की है, वहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने रेखा गर्ग को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि अगर आप में साहस है तो महाराष्ट्र में एक्शन लीजिए.

दरअसल, महिला आयोग की चीफ रेखा गर्ग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘ऐसी टिप्पणियां न केवल प्रतिगामी हैं बल्कि महिलाओं और उनकी पसंद के अधिकारों के प्रति बेहद असंवेदनशील भी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री को इन बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए देशभर की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं. विधानसभा में उनकी अभद्र टिप्पणी उस गरिमा और सम्मान का अपमान है जिसकी हर महिला हकदार है.’ इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने प्रियंका चतुर्वेदी और प्रियंका गांधी को भी टैग किया और नीतीश कुमार के बयान की निंदा करने की मांग की.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

एक्स पर छिड़ गई जुबानी जंग
रेखा शर्मा के पोस्ट पर जवाब देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘मेरी प्रिय पक्षपाती, राजनीति से प्रेरित मैडम, मैं महिलाओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी किसी भी भाषा की स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं, जो अपमानजनक है. चाहे मेरी राजनीति कुछ भी हो, भले ही वह किसी सहयोगी की ओर से आई हो. मुझे यह भी यकीन है कि मुख्यमंत्री अपने शब्दों के इस्तेमाल पर दोबारा गौर करेंगे और माफी मांगेंगे. दुर्भाग्य से जहां तक मुझे याद है, जब भी हमने आपसे महिलाओं के लिए खड़े होने की उम्मीद की तो आपने चुप्पी साथ ली और चुनिंदा कार्रवाई की. एनसीडब्ल्यू की चीफ के रूप में आपने अपनी कुर्सी के लिए एक बड़ा नुकसान किया.’

Now that the Chief Minister has apologised, I ask NCW Chair @sharmarekha to name the person against whom she has evidence and ask authorities in Maharashtra to take action.
Does she have the courage to go beyond her politics? I sincerely doubt it. https://t.co/UqwTHCGVuA

— Priyanka Chaturvedi???????? (@priyankac19) November 8, 2023

प्रियंका-रेखा में आरोप-प्रत्यारोप
हालांकि, इसके बाद रेखा गर्ग ने भी प्रियंका चतुर्वेदी को जवाब दिया और उनको पोस्ट पर लिखा, ‘मेरी नहीं, प्रिय प्रियंका जी, क्या आपको याद है कि आपने एक ऐसे नेता के खिलाफ कुछ भी करने में अपनी असमर्थता कैसे दिखाई थी, जो कभी आपकी पार्टी में था, जब मैंने आपको उसके कामों के सारे सबूत दिखाए थे? आप कितने निष्पक्ष थे..याद है?’ इसके बाद फिर प्रियंका ने भी जवाब दिया और लिखा- ‘अब जब मुख्यमंत्री ने माफी मांग ली है, तो मैं रेखा शर्मा से उस व्यक्ति का नाम बताने के लिए कहती हूं, जिसके खिलाफ उनके पास सबूत हैं और महाराष्ट्र में अधिकारियों से कार्रवाई करने के लिए कहें. क्या उनमें अपनी राजनीति से परे जाने का साहस है? मुझे सचमुच इस पर संदेह है.’

क्या था मामला
दरअसल, मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में एक विवरण रखा कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है. उनके इस बयान पर इतना बवाल मचा कि उन्हें अपनी बात वापस लेनी पड़ी और उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांग ली. नीतीश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं. मैंने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए यह बयान नहीं दिया था. मेरी बात से किसी को दुख हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा के अंदर कहा कि मैं अपने बयान की निंदा करता हूं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
ऑस्ट्रेलिया पर बड़े साइबर हमले की आशंका….

ऑस्ट्रेलिया पर बड़े साइबर हमले की आशंका....

मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

NIA की 10 राज्यों में छापेमारी, कश्मीर से लेकर हरियाणा तक कार्रवाई, जानें क्या है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend