ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की माफी पर भी नहीं बनी बात, इस्तीफे की मांग पर अड़ी BJP, विधानसभा 2 बजे तक स्थगित

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
नीतीश कुमार की माफी पर भी नहीं बनी बात, इस्तीफे की मांग पर अड़ी BJP, विधानसभा 2 बजे तक स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को विधानसभा में दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. बुधवार को सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो बीजेपी सहित विपक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि मैंने जो बयान दिया था, अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं और खुद की निंदा करता हूं लेकिन नीतीश कुमार के इस बयान के बाद भी हंगामा जारी रहा. इस दौरान बीजेपी के कुछ सदस्यों ने सदन के अंदर कुर्सियां भी उठा लीं.

भला कोई इतना गंदा और नंगा हो सकता है क्या?

बिहार विधानसभा के बाद विधान परिषद में महिला और पुरुष के संबंधों का घृणित और निकृष्ट शब्दों में पोस्टमार्टम करके नीतीश कुमार ने अपना चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया। महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का साक्ष्य दिया… pic.twitter.com/yuGMAYXdY1

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 7, 2023

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

सदन में जारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर के 2 बजे तक स्थगित कर दिया. सीएम के माफी मांगने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हमले की कमान संभाली. तेजस्वी के सेक्स एजुकेशन के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को सेक्स ज्ञान नहीं चाहिए. बिहार ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है. बिहार को लालू-नीतीश शर्मसार कर रहे हैं. ऐसे लोगों को हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे. विजय सिन्हा ने कहा कि माफी से काम नहीं चलेगा सीएम को इस्तीफा देना चाहिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम का जो बयान आया है वो लज्जित करने वाला है. ये मां-बहनों को शर्मशार करने वाला है. नीतीश कुमार अब इस पद के योग्य नहीं रहे. मानसिक तौर पर सीएम बीमार हो गए हैं. सीएम नीतीश कुमार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. विजय सिन्हा ने कहा कि कत्ल करके माफी मांगना उचित नहीं है. नीतीश और तेजस्वी चारित्रिक रूप से योग्य नहीं हैं. दोनों को अपने पद से हट जाना चाहिए.

सीएम नीतीश का ‘ज्ञान’ सुन बीजेपी MLC रोती निकलीं, राबड़ी देवी लजाईं तो मुन्नी देवी ने चेहरा छिपा लिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में परिवार नियोजन के जो तरीके बताए, उसकी निंदा पूरे देश में हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा बयान क्यों दिया, उनकी स्थिति इस वक्त क्या है इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान सभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जो बात विधानसभा के बाद विधान परिषद में कही। वह और भी ज्यादा शर्मसार करने वाला था। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के तरीके बता रहे थे।

नीतीश ने ऐसा क्या कहा, मुंह छिपाती दिखीं महिला MLC!
नीतीश कुमार ने यह तरीका बताने के दौरान उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। जिस तरीके और जिन लफ्जों का उन्होंने प्रयोग किया, वह सदन में बैठी तमाम महिला एमएलसी को मुंह छुपाने पर मजबूर करने वाला था। सदन के भीतर शायद ही कभी ऐसी असहज स्थिति बनी होगी। जब किसी माननीय की बात पर पूरे सदन की महिला और पुरुष नेता शर्म से अपना चेहरा छुपाते नजर आए हों।

बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार जी की महिलाओं के प्रति घृणित और निकृष्ट बातें सुनकर मानवता भी शर्मसार हो गई।

नम आँखों से भाजपा की माननीय विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह जी ने कहा कि सदन में ऐसा काला दिन नहीं आयेगा।#AslilNitish #Bihar pic.twitter.com/rdrolScx3w

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 7, 2023

नीतीश के ‘ज्ञान’ पर बगलें झांकती दिखीं राबड़ी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपने तरीके से सेक्स एजुकेशन सदन के भीतर दे रहे थे उस वक्त करीब आधे दर्जन महिला एमएलसी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस समय परिषद के ‘भीतर’ ‘अंदर-बाहर’ जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे थे। वह महिला एमएलसियों के लिए भी बेहद शर्मनाक था। स्थिति यह थी कि सदन के भीतर बैठी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बगलें झांकती नजर आईं। उन्होंने अपना चेहरा बाई तरफ घूम लिया। चेहरे पर असहज भाव साफ नजर आ रहे थे।

लेसी सिंह की यह थी स्थिति
नीतीश कुमार के ठीक पीछे बैठी लेसी सिंह की हिम्मत सिर ऊपर उठाने की भी नहीं हुई। नीतीश कुमार जब तक अपना सेक्स एजुकेशन वाला भाषण देते रहे तब तक लेसी सिंह ने सिर ऊपर नहीं किया। आरजेडी से एमएलसी मुन्नी देवी अपनी साड़ी से मुंह छिपाती हुई नजर आईं। मुन्नी देवी को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कह रहे हैं। सदन के भीतर तमाम माननीय एक दूसरे से नजर चुराते नजर आए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई कुर्सी, सदन स्थगित, विपक्ष का बवाल जारी

विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई कुर्सी, सदन स्थगित, विपक्ष का बवाल जारी

‘छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी तो राजस्थान में कांग्रेस के कारनामों की लाल डायरी’ MP में बोले पीएम मोदी

'छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी तो राजस्थान में कांग्रेस के कारनामों की लाल डायरी' MP में बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend