ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिजोरम की इन 4 विधानसभा सीटों पर रहेगी सबकी निगाहें

UB India News by UB India News
November 6, 2023
in LOKSHBHA
0
मिजोरम की इन 4 विधानसभा सीटों पर रहेगी सबकी निगाहें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिजोरम में कल (7 नवंबर को) विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. इसके बाद लोगों की नजर तीन दिसंबर को आने वाले नतीजों पर रहेगी. 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में फिलहाल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पास बहुमत है. पर इस बार चुनावी समीकरण पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं.

इस बार मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है और तीनों ही दलों के बीच कड़ी टक्कर है. मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार लालदुहोमा के नेतृत्व वाली जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) भी सत्ता की दावेदार बताई जा रही है. चुनाव से पहले आइए जानते हैं यहां की कुछ महत्वपूर्ण सीटों के बारे में जिन पर सबकी नजर बनी रहेगी.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

ये हैं चार महत्वपूर्ण सीटें

1. सेरछिप: इस विधानसभा सीट से जेडपीएम नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा मैदान में हैं. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में वह यहां से जीते थे. इस बार उनके सामने एमएनएफ के नवागंतुक जे. माल्सावमज़ुअल वानचावंग और कांग्रेस उम्मीदवार आर. वानलालट्लुआंगा हैं. लालडुहोमा ने 2018 में इस सीट से पांच बार के मुख्यमंत्री ललथनहवला को मात दी थी. इस बार यहां माल्सावमज़ुअल वानचावंग के आने से मुकाबला औऱ रोमांचक हो गया है.

 

2. आइजोल पूर्व-1: सबसे चर्चित सीट की बात करें तो आइजोल पूर्व-1 सबसे खास है. यहां सबकी नजरें टिकी रहेंगी. इस सीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा फिर से ताल ठोक रहे हैं. जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे. इस बार उनके सामने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उपाध्यक्ष लालथानसांगा हैं. आइजोल ईस्ट-I पारंपरिक रूप से कभी कांग्रेस का गढ़ था. ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है.

3. आइजोल पश्चिम-III: इस सीट पर भी इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है और तीनों ही एक-दूसरे पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. निवर्तमान जेडपीएम विधायक वी.एल. ज़ैथनज़ामा के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और एमएनएफ उम्मीदवार के. सॉमवेला ताल ठोक रहे हैं. 2008 में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया, इसके बाद से किसी भी पार्टी ने यहां लगातार जीत दर्ज नहीं की है.

4. हच्छेक: हच्छेक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह त्रिपुरा सीमा के पास मिजोरम के ममित जिले में स्थित है. इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस के लालरिंडिका राल्टे विधायक हैं. उनका मुकाबला वर्तमान राज्य खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे से होगा. एमएनएफ ने इस सीट पर रोयटे को उतारा है. इस सीट पर हमेशा कांग्रेस का दबदबा रहा है. लेकिन इस बार रोयटे भी मजबूत नजर आ रहे हैं. मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम ने के.जे. लालबियाकनघेटा को टिकट दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
20 सीटों पर कल 7 नवंबर को होगा मतदान, सुरक्षा होगी ऐसी कि ‘परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

20 सीटों पर कल 7 नवंबर को होगा मतदान, सुरक्षा होगी ऐसी कि 'परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन होगा लागू, 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर स्कूल रहेंगे बंद

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन होगा लागू, 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर स्कूल रहेंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend