ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप में आग उगल रहे हैं भारत के 10 खिलाड़ी ,भारत को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in क्रिकेट, ब्लॉग
0
वर्ल्ड कप में आग उगल रहे हैं भारत के 10 खिलाड़ी ,भारत को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2023 वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं. आठ मैचों में आठ जीते के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है. इस विश्व कप में कोई भी टीम अब तक भारत को चुनौती नहीं दे सकी है. ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका समेत सभी टीमों के खिलाफ भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है. सबसे खास बात यह है कि 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है, बल्कि टीम के 10 खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इन 10 खिलाड़ियों के आंकड़े सच में हैरान करने वाले हैं.

विराट कोहली- इस विश्व कप में दो शतक लगा चुके विराट कोहली लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं. दो बार वह शतक से चूके तो दो बार उन्होंने ट्रिपल डिजिट स्कोर भी बनाया. कोहली ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़े. वह टूर्नामेंट में अब तक 543 रन बना चुके हैं.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

रोहित शर्मा- इस विश्व कप में रोहित शर्मा का फोकस टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने पर है. रोहित पावरप्ले में चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं. इससे बाकी खिलाड़ी समय लेकर सेट होते हैं और फिर बड़ी पारी खेलते हैं. रोहित ने अब तक टूर्नामेंट में 442 रन बनाए हैं. हालांकि, वह दो बार शतक बनाने से चूक गए हैं.

श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शुभमन गिल

वैसे तो इस विश्व कप में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने ज्यादा रन बनाए हैं. फिर भी जब टीम को जरूरत हुई है तो मिडिल ऑर्डर ने पूरा साथ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल ने नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर मैच जिताया तो श्रेयस अय्यर ने भी दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण पारियां खेली. राहुल के नाम अब तक 245 और अय्यर के नाम अब तक 293 रन हैं. वहीं शुभमन गिल ने टूर्नामेंट में अब तक 219 रन बनाए हैं.

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव 

रवींद्र जडेजा इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से मैच विनर साबित हो रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने तेजी से रन बनाए. वहीं जरूरत पड़ने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का अच्छे से साथ दिया और मैच जिताया. जडेजा अब तक 14 विकेट और 100 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं कुलदीप यादव ने 12 विकेट चटकाए हैं.

सिराज, शमी और बुमराह 

भारत की सबसे मजबूत कड़ी उसका तेज गेंदबाजी आक्रामण है. शमी ने अब तक सिर्फ चार मैच ही खेले हैं. इस दौरान दो बार उन्होंने पंजा खोला. चार मैचों में शमी के नाम 16 विकेट हैं. वहीं बुमराह अब तक 15 और सिराज 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

टीम इंडिया को देख बंद नहीं हो रहा PAK एक्सपर्ट का रोना,

इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team). वर्ल्ड कप 2023 (World Cup) में सारे मैच एकतरफा जीत रही है. चाहे वो इनफॉर्म साउथ अफ्रीका हो, या पाकिस्तान या कोई और टीम. इंडियन टीम ने हर किसी को पीटा है. 8 मुकाबलों में 8 जीत. टीम टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. जहां इंडियन टीम के बेहतरीन क्रिकेट की हर कोई तारीफ कर रहा है. सिर्फ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रज़ा (Hasan Raja) को छोड़कर.

वो एक के बाद एक बेतुके बयान देते जा रहे हैं. बिना सिर-पैर के. इनकी बात इतनी अतार्किक होती है कि पाकिस्तान के ही एक्सपर्ट्स रज़ा को सुना दे रहे हैं. पहले गेंद बदलने की बात करने वाले रज़ा ने भारत की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद DRS को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक टीवी शो में कहा,
”मैंने भी हर लेवल का क्रिकेट खेला हुआ है और मुझे पता है कि क्रिकेट में चीजें कैसे होती हैं. जडेजा ने साउथ अफ्रीका के पांच प्लेयर्स आउट किए. वेन डर डूसें के खिलाफ जब DRS लिया गया. कोई लेफ्ट ऑर्म स्पिनर का बॉल लेग स्टंप पर गिरकर मिडिल स्टंप पर कैसे जा सकता है. वो गेंद बाहर जानी चाहिए थी. मेरा मानना है कि इन सब चीजों को चेक किया जाना चाहिए. DRS के साथ छेड़छाड़ की जा रही है”

रज़ा ने आगे कहा,
”इंडिया को हमेशा होम एडवांटेज दिया जाता है. साल 2011 वर्ल्ड कप में सईद अजमल की गेंद महान सचिन तेंडुलकर की पैड पर लगी थी. गेंद साफ मिडिल स्टंप पर लगती दिख रही थी. लेकिन जब सचिन ने रिव्यू लिया तो बॉल लेग स्टंप से बाहर निकल गई. लगभग दो फुट के फासले से.”

गेंद बदलने की कही बात
ये पहली बार नहीं है जब रज़ा ने इंडियन टीम की जीत के बाद सवाल उठाए हैं. 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर एक लाइव शो में हसन ने कहा कि ICC की ओर से भारतीय बॉलर्स को दी जाने वाली गेंद की जांच होनी चाहिए. रज़ा ने कहा था,
“इस साल कई सारी चीजें इंडिया के फेवर में गई हैं. चाहे वो DRS हो या कुछ और. मोहम्मद शमी और सिराज ये कैसी बॉलिंग कर रहे हैं. हम भी एक टाइम में खेला करते थे. तब बॉल रिवर्स स्विंग होता था. लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है. मुझे ऐसा लग रहा है कि बॉल बदल दी जा रही है. पता नहीं इनको ICC बॉल दे रहा है या BCCI दे रहा है. इसपर ICC को गौर करना चाहिए.”

वसीम अकरम ने लगाई लताड़
हसन रज़ा के इस बयान की दुनियाभर में काफी आलोचना हुई. रज़ा के इस बयान से दिग्गज बॉलर वसीम अकरम भी खुश नहीं दिखे. उन्होंने एक टीवी शो के दौरान कहा,
“मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में सुन रहा हूं. मुझे इनकी बातें मजाक की तरह लग रही हैं. क्योंकि इनका दिमाग ठीक जगह पर नहीं है. आप खुद की तो बेइज्जती कराएंगे ही, अपने साथ हमारी भी पूरी दुनिया के सामने कराएंगे.”

बताते चलें कि इंडियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल कर टॉप पोजिशन पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. सेमीफाइनल में इंडियन टीम का मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में चौथे पोजीशन पर रहने वाली टीम से होगी.

भारत को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है, इन 5 वजहों से रोहित सेना बनेगी विश्व विजेता!

तूफान किसे कहते हैं… यह फिलहाल टीम इंडिया को देखने पर हर सूरमा टीम को महसूस हो रहा है। एक-दो नहीं, लगातार 8 जीत के बाद रोहित सेना बिल्कुल सिकंदर की तरह सीना ताने सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो विश्व विजेता बनने से सिर्फ 2 कदम (सेमीफाइनल और फाइनल) दूर है। हर पैंतरा सटीक बैठ रहा है तो हर खिलाड़ी गजब का प्रदर्शन कर रहा है। पिछले दो महीने में सबकुछ बदल चुका है। टीम की जो कमजोरियां थीं, वही ब्रह्मास्त्र बन चुकी है। कहने को तो दुनिया कह रही है कि भारत को विश्व विजेता बनने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन फिर भी इस सपने को साकार करने के लिए रोहित शर्मा की टीम को अभी भी 2 नॉकआउट मैचों में हर हाल में जीत चाहिए। आइए समझते हैं क्यों वो दोनों मैच जीतने में भारत सक्षम है…

रोहित शर्मा का धोनी वाला अंदाज, खतरनाक रणनीति

रोहित शर्मा का धोनी वाला अंदाज, खतरनाक रणनीति

रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप-2022 में कई बार मैदान पर गुस्सा होते नजर आए। यह उनकी छवि के विपरीत थी। वह कूल एंड कंपोज कप्तान माने जाते हैं, लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में अतिरिक्त दबाव में दिखाई दिए। हालांकि, इस बार वह असली रोहित नजर आ रहे हैं। उनकी विपक्षी टीम के लिए रणनीति और मैदान पर पॉजिटिव अप्रोच ने काफी कुछ बदल दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी वह लगातार मैदान पर मेसेज भिजवाते दिखे, जिसकी हर कोई तारीफ करते दिखा। कोहली ने भी बताया कि टीम की रणनीति थी कि वह मैदान पर टिकें, जबकि दूसरा बल्लेबाज शॉट खेले। रोहित ऐसे ही कप्तान माने जाते हैं। गेंदबाजों का कप्तान, खिलाड़ियों का कप्तान।

परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन, हर खिलाड़ी दे रहा 100%

परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन, हर खिलाड़ी दे रहा 100%
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम में काफी कुछ बदल गया है। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम जहां मजबूत दिख रही है तो हर खिलाड़ी मैदान पर परफॉर्म भी कर रहा है। हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी के बिना लगातार आसान जीत बताती है कि इस टीम में अब कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ हर खिलाड़ी के इसी तरह परफॉर्म करने की है। बुमराह, सिराज और शमी की पेस बैटरी कमाल है तो दूसरी ओर कुलदीप और जडेजा स्पिन में मोर्चा संभाले हुए हैं।

घरेलू मैदान, परिस्थिति और चाहने वालों की जनसैलाब

घरेलू मैदान, परिस्थिति और चाहने वालों की जनसैलाब

टीम इंडिया के लिए एक और X फैक्टर यह है कि टूर्नामेंट भारत में हो रहा है। चारों तरफ उसके अपने ही लोग हैं। स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ रहा है। हर शॉट, कैच और विकेट पर ‘जितेगा भारत’, विराट-विराट, रोहित-रोहित, बूम-बूम बुमराह, शमी… का शोर विपक्षी टीम को दहलाने के लिए काफी है। देखा जाए तो फैंस इस वक्त 12th प्लेयर की भूमिका में हैं। ऐसा कोई मैदान नहीं है, जिस पर टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी खेला हो। कुल मिलाकर टीम इंडिया को विपक्षी टीम पर कई गुना मानसिक बढ़त हासिल है।

टीम की पॉजिटिव अप्रोच, वनडे में T20 वाला अंदाज

टीम की पॉजिटिव अप्रोच, वनडे में T20 वाला अंदाज
रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो उनकी कोशिश पहली गेंद से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की होती है। हमने देखा कि किस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्को यानसेन, लुंगी एंगिडी पर हमला बोलते हुए हौसले पस्त कर दिए। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी को कौन भूल सकता है। उनके अलावा गिल, कोहली, अय्यर और केएल राहुल का भी यही अंदाज रहा है। देखा जाए तो टीम इंडिया शुरुआती 10 ओवरों में ही विध्वंसक बैटिंग से मैच का रुख तय कर रही है।

राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन और ड्रेसिंग रूम का माहौल

राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन और ड्रेसिंग रूम का माहौल

भारतीय जूनियर टीम राहुल द्रविड़ की कोचिंग में विश्व विजेता बनी थी। शुभमन गिल उस टीम का हिस्सा थे। राहुल द्रविड़ बहुत फोकस्ड खिलाड़ी रहे हैं। उनकी प्रोसेस धीमी हो सकती है, लेकिन लक्ष्य से भटकते नहीं हैं। वह टीम को एक ट्रैक पर लाने के बाद अब विश्व विजेता बनने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले टीम की फिटनेस से लेकर दिनचर्या को लेकर भी प्लानिंग की। अब उसका रिजल्ट देखने को मिल रहा है। अब भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि 2003 विश्व कप या 2019 विश्व कप की तरह कोई एक बुरा दिन न आए और टीम इंडिया को रोक ले, वर्ना फिलहाल तो जितने भी सूरमा टूर्नामेंट में हैं सभी हथियार डाल चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
केदारनाथ मंदिर में राहुल गांधी ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी चाय सेवा, ‘मोदी मोदी’ के नारे भी लगे

केदारनाथ मंदिर में राहुल गांधी ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी चाय सेवा, 'मोदी मोदी' के नारे भी लगे

पंजाब के AAP विधायक जसवंत सिंह को ED ने हिरासत में लिया, 2022 में दर्ज हुआ था मनीलॉन्ड्रिंग केस

पंजाब के AAP विधायक जसवंत सिंह को ED ने हिरासत में लिया, 2022 में दर्ज हुआ था मनीलॉन्ड्रिंग केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend