ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम , 243 रनों से मिली हार

UB India News by UB India News
November 6, 2023
in क्रिकेट
0
टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम , 243 रनों से मिली हार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने अब तक के सभी 8 मैच जीत लिए हैं. उसे अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को बेंगलुरु में खेलना है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को 243 रनों के अंतर से हराया.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजिशन पक्की कर ली है. यानी अब भारत को नंबर-1 की कुर्सी से कोई नहीं हटा सकता और इसी के साथ टीम सेमीफाइनल में एंट्री लेगी. रविवार (5 नवंबर) को विराट कोहली का बर्थडे भी रहा. ऐसे में उन्होंने 49वां शतक लगाकर और मैच जिताकर फैन्स को रिटर्न में डबल गिफ्ट दिया. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने अब तक के सभी 8 मैच जीत लिए हैं. उसे अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को बेंगलुरु में खेलना है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को 243 रनों के अंतर से हराया.

‘मुझे 365 दिन लगे, पर तुम जल्दी’, सचिन ने कोहली के 49वें शतक पर कही दिल जीतने वाली बात

वनडे में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार

वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को फरवरी 2010 के ग्वालियर और अप्रैल 2003 के ढाका मैच में बराबर 153 रनों से हराया था. इस बार भारतीय टीम ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 243 रनों के अंतर से शिकस्त दी.

साथ ही ओवरऑल भी अफ्रीकी टीम की किसी भी देश के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी यह सबसे बड़ी हार है. इससे पहले उसे पाकिस्तान के खिलाफ 182 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी. यह मुकाबला 2002 में पोर्ट एलिजाबेथ स्टेडियम में खेला गया था.

जडेजा ने 5 विकेट लेकर अफ्रीका को समेटा

कोलकाता में खेले गए मुकाबले में टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए मार्को जानसेन ने 14, रसी वेन डेर डुसेन ने 13 और बावुमा के साथ डेविड मिलर ने 11-11 रन बनाए.

इनके अलावा अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारतीय गेंदबाजी में स्पिनर रवींद्र जडेजा ने कहर बरपाती गेंदबाजी की. उन्होंने 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.

इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे. विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया.

‘अपने बर्थडे पर खुद को…’ कोहली के शतक पर अनुष्का ने लुटाया प्यार, रिएक्शन वायरल

कोहली ने की सचिन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी

इस मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 49वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन (49 शतक) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.

कोहली ने अपना यह तूफानी शतक करियर की 277वीं वनडे पारी में जमाया है. जबकि सचिन ने 451वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी. मैच में कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान 10 चौके जमाए. कोहली की इस पारी के सचिन तेंदुलकर समेत खेल, राजनीति और फिल्म जगत के दिग्गज भी मुरीद हो गए.

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर

सचिन तेंदुलकर   –  452 पारी  –  49 शतक
विराट कोहली   –  277 पारी  –  49 शतक
रोहित शर्मा   –  251 पारी  –  31 शतक
रिकी पोंटिंग   –  365 पारी  –  30 शतक
सनथ जयसूर्या   –  433 पारी  –  28 शतक

कोलकाता मैच में भारत-अफ्रीका की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

by UB India News
May 23, 2026
0

सोच‍िए क्रि‍केट के व‍िशाल मंच IPL में ब‍िहार की अपनी टीम भी मुकाबला करते द‍िखे तो! जी हां, ये सपना...

Next Post
राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मास्टर को पत्र से मिली धमकी, धमकी मिलने के बाद स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मास्टर को पत्र से मिली धमकी, धमकी मिलने के बाद स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका की हार पर हाहाकार,  सरकार ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त

वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका की हार पर हाहाकार, सरकार ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend