ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटू राम से मुक्त हो बिहार – अमित शाह

जातीय सर्वे छलावा है, इसमें मुसलमानों और यादवों की आबादी बढ़ाकर दिखाई गई', अमित शाह का नीतीश पर हमला

UB India News by UB India News
November 6, 2023
in पटना, भाजपा, मुजफ्फरपुर
0
छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटू राम से मुक्त हो बिहार – अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमित शाह ने बिहार की जनसभा में कहा कि मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले दिनों में बिहार पलटू राम (नीतीश कुमार) और जंगल राज्य से मुक्त हो. 2024 में बिहार की जनता से अपील करना चाहूंगा कि वह 40 की 40 सीट मोदी जी के झोली में डाल दें. 2025 में बिहार में कमल की सरकार बनानी है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि पलटू बाबू ने बिहार के जनादेश को धोखा दिया, मगर नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में देश को आतंकवाद से मुक्त किया. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं लालू प्रसाद को कहना चाहता हूं की धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में किसी को भी कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

आरजेडी और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे। इन्होंने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी।

लालू जी, खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई।

– माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah… pic.twitter.com/ihs0oeyizb

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 5, 2023

शाह ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि INDIA गठबंधन का केवल एक उद्देश्य है, वो है नरेंद्र मोदी का विरोध करना. सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने लालू प्रसाद के खिलाफ राजनीति की और आज लालू प्रसाद की गोदी में जाकर बैठ गए हैं.

छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि…

अमित शाह ने बिहार की जनसभा में कहा कि मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले दिनों में बिहार पलटू राम (नीतीश कुमार) और जंगल राज्य से मुक्त हो. 2024 में बिहार की जनता से अपील करना चाहूंगा कि वह 40 की 40 सीट मोदी जी के झोली में डाल दें. 2025 में बिहार में कमल की सरकार बनानी है. बिहार की जनता ने 2020 में लालू के जंगल राज के खिलाफ वोट दिया था. लेकिन प्रधानमंत्री बनने के लिए पलटू राम (नीतीश कुमार) ने बिहार के जनादेश के साथ धोखा किया.

‘एक को पीएम बनना है तो दूसरे को सीएम’

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है और लालू प्रसाद को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कि नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन में किसी भी पार्टी ने संयोजक तक नहीं बनाया, तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का सपना छोड़ देना चाहिए. आने वाले दिनों में नीतीश कुमार देखेंगे कि लालू प्रसाद उनकी क्या हालत करते हैं. पलटू बाबू ने बिहार के जनादेश को धोखा दिया, मगर नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में देश को आतंकवाद से मुक्त किया.

मुजफ्फरपुर में बिहार ने ली अंगड़ाई,
नीतीश-तेजस्वी की होगी अब विदाई!

देश के यशस्वी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को मुजफ्फरपुर में उमड़े जनसैलाब ने आज यह बात तय कर दी कि बिहार से महाठगबंधन सरकार की विदाई का शंखनाद हो गया है। पताही में माननीय अमित शाह जी ने… pic.twitter.com/icvQJA6QUu

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 5, 2023

राम मंदिर को लेकर जनता से पूछे सवाल

बिहार की जनता से अमित शाह ने पूछा कि बिहार के लोग बताएं अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं बनना चाहिए था? 22 जनवरी 2024 में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. पलटू बाबू ने बिहार के जनादेश को धोखा दिया, मगर नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में देश को आतंकवाद से मुक्त किया. लालू प्रसाद को कहना चाहता हूं कि धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में किसी को भी कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई है.

‘जातीय सर्वे छलावा है…’

अमित शाह ने कहा कि बिहार के पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लोगों से कहने आया हूं कि जातीय सर्वे केवल छलावा है. बीजेपी ने जातीय सर्वेक्षण का समर्थन किया था, लेकिन हमें नहीं मालूम था कि लालू प्रसाद के दबाव में सर्वेक्षण में मुसलमान और यादवों की आबादी बढ़ा दी जाएगी और पिछड़ों के साथ अन्याय होगा. लालू प्रसाद अब क्या यह घोषणा करें कि क्या बिहार में अब मुख्यमंत्री अति पिछड़ा समाज का होगा, क्योंकि लालू प्रसाद कहते हैं जिसकी जितनी आबादी उतनी उसकी भागीदारी.

बाबा गरीबनाथ, माटी के लाल क्रांतिवीर जुब्बा सहनी, बाबू लंगट सिंह की महान धरती मुजफ्फरपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार पधारे माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी को अंगवस्त्र भेंटकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @samrat4bjp जी ने स्वागत-अभिनंदन किया।… pic.twitter.com/BmowVWei4t

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 5, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम , 243 रनों से मिली हार

टीम इंडिया की 'सुनामी' में बह गई 'ताकतवर' साउथ अफ्रीकी टीम , 243 रनों से मिली हार

राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मास्टर को पत्र से मिली धमकी, धमकी मिलने के बाद स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मास्टर को पत्र से मिली धमकी, धमकी मिलने के बाद स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend