लखनऊ में वर्ल्ड कप लीग स्टेज का 34वां मैच खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हरा दिया। अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने 6 विकेट लिए और इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। 180 रन का आसान टारगेट अफगानिस्तान ने 32वें ओवर में हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान की जीत से वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के समीकरण कैसे बदलेंगे? जानेंगे कप कैसे जीतेगा इंडिया में…
पॉइंट्स टेबल की स्थिति
14 पॉइंट्स के साथ भारत अभी टेबल टॉपर है। इंडिया ने 7 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। भारत को अभी 2 मैच और खेलने हैं।
साउथ अफ्रीका टेबल में नंबर 2 पर है। उसने 7 मैच खेले और 6 जीते हैं। उसके 12 पॉइंट्स हैं। उसे अभी 2 मुकाबले और खेलने हैं।
पॉइंट्स टेबल में तीसरी पोजिशन पर ऑस्ट्रेलिया है। 6 में से 4 मैच जीतकर उसके 8 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया को 3 मैच और खेलने हैं।
न्यूजीलैंड नंबर 4 पर है। उसके भी 8 पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी 8 पॉइंट्स हैं। लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट उससे थोड़ा कमजोर है।

अफगानिस्तान के सेमीफाइनल खेलने के समीकरण
नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद अफगानिस्तान पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। टीम ने 7 मैच खेले हैं। जिनमें से 4 में जीत के साथ उसके 8 पॉइंट्स हैं। नेट रन रेट कमजोर होने की वजह से वो न्यूजीलैंड से नीचे है। अफगानिस्तान के अगले मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से हैं।
दोनों मैच जीतकर अफगानिस्तान को अपना नेट रन रेट अच्छा करने की भी जरूरत है। जिससे उसके सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के चांस बनेंगे।
वहीं, नीदरलैंड की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें लगभग ना के बराबर हो गई हैं। उसके अगले मैच इंग्लैंड और भारत के खिलाफ हैं। जिनमें उसकी जीत के चांस काफी कम है।


आज वर्ल्ड कप में दो मैच खेले जाएंगे
आज पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच है। दूसरा मैच इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया है।

पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में फिलहाल छठवें नंबर पर है। उसने 7 में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की। पाकिस्तान को आज न्यूजीलैंड के बाद अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। वो दोनों मैच जीत जाए तो उसके 10 पॉइंट्स हो जाएंगे।
अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल खेलना है तो उसे दोनों मैच जीतने के साथ अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड अगर पाकिस्तान से हारने के बाद अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका से जीत जाए तो भी 10 पॉइंट्स के साथ वो अपनी पोजिशन मजबूत कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।



भारत पहुंचा पॉइंट्स टेबल के टॉप पर
14 पॉइंट्स के साथ भारत एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। इंडिया ने 7 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। भारत को अभी 2 मैच और खेलने हैं।
साउथ अफ्रीका टेबल में नंबर 2 पर पहुंच गई है। उसने 7 मैच खेले हैं। 6 मुकाबले जीतकर उसके 12 पॉइंट्स हैं। उसे अभी 2 मुकाबले और खेलने हैं।
ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में तीसरी पोजिशन पर है। 6 में से 4 मैच जीतकर उसके 8 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया को 3 मैच और खेलने हैं।
न्यूजीलैंड नंबर 4 पर है। उसके भी 8 पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी 8 पॉइंट्स हैं। लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट उससे थोड़ा कमजोर है।







