ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, भ्रष्टाचार करके तिजोरी भरी…’, बघेल सरकार के खिलाफ PM मोदी ने भरी हुंकार

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in प्रदेश
0
कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, भ्रष्टाचार करके तिजोरी भरी…’, बघेल सरकार के खिलाफ PM मोदी ने भरी हुंकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा और अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिये भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरी भरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है. इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं. छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और मैं गारंटी देता हूं कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ही संवारेगी. पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है. कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भरना. कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना. PSC घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया.

RELATED POSTS

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

30 टका कक्का, आपका काम पक्का
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं- 30 टका कक्का, आपका काम पक्का. कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है. इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है. इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 2 हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, 5 हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला किया है.

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है. 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है. लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है. लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं. मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के….तक जा रहे हैं.

भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने आपने मोदी को दिल्ली भेजा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है. आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं. मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं. लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं. लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के अपने  भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है. भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है. छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी. उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा. छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है. PSC और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

Next Post
रोज जहरीली हो रही दिल्ली की हवा, AQI 500 पार

रोज जहरीली हो रही दिल्ली की हवा, AQI 500 पार

अफगानिस्तान के पास नंबर 4 बनने का मौका

अफगानिस्तान के पास नंबर 4 बनने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend