ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

SEARO ने भारत के सामने खड़ा किया धर्मसंकट

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
SEARO ने भारत के सामने खड़ा किया धर्मसंकट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में एक ऐसी कूटनीतिक जंग चल रही है, जिसने भारत के सामने धर्मसंकट खड़ा कर दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साउथ ईस्ट एशिया रीजनल ऑफिस (SEARO) के डायरेक्टर का इसी हफ्ते चुनाव होना है. इस चुनाव में एक तरफ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद (Saima Wazed) मैदान में हैं. तो दूसरी तरफ नेपाल के टॉप पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट शंभू प्रसाद आचार्य दावेदारी पेश कर रहे हैं. भारत को इन दोनों कैंडिडेट्स में से किसी एक को चुनना है.

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद की बात करें तो वह स्कूल साइकोलॉजिस्ट हैं और WHO की मेंटल हेल्थ और ऑटिज्म की डिपार्टमेंट की एडवाइजर रही हैं. जबकि आचार्य पिछले 30 सालों से डब्ल्यूएचओ के साथ काम कर रहे हैं और इस समय बतौर डायरेक्टर जिनेवा में तैनात हैं.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

1 नवंबर को होना है चुनाव
साउथ ईस्ट एशिया रीजन की रीजनल कमेटी इसी हफ्ते, 1 नवंबर को रीजनल डायरेक्टर के चुनाव के लिए वोट करेगी. दिल्ली में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच रीजनल कमेटी का 76वां सेशन आयोजित किया गया है. इसी सेशन में मतदान होना है.

कौन-कौन हैं मेंबर?
साउथ ईस्ट एशिया रीजन के सदस्यों की बात करें तो इसके कुल 11 मेंबर हैं. भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाइलैंड, और टिमोर शामिल हैं. सभी 11 देश में WHO का दफ्तर है. जबकि दिल्ली में रीजनल ऑफिस का कार्यालय है.

क्या है चुनावी गणित?
चूंकि साउथ ईस्ट एशिया रीजनल कमेटी के 11 मेंबर हैं, ऐसे में किसी भी कैंडिडेट को रीजनल डायरेक्टर बनने के लिए कम से कम 6 वोट की जरूरत पड़ेगी. दोनों कैंडिडेट्स अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए डिप्लोमेटिक लेवल की कैंपेनिंग कर रहे हैं. बांग्लादेश और नेपाल की सरकारें भी इनके पीछे खड़ी हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश और नेपाल दोनों के डिप्लोमेट्स नई दिल्ली के संपर्क में हैं. बांग्लादेश को उम्मीद है कि दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत साइमा का समर्थन करेगा. साइमा को, शेख हसीना का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है. वह लंबे वक्त से ऑटिज्म के फील्ड में काम कर रही हैं. डब्ल्यूएचओ के लिए तमाम कैंपेन रन कर चुकी हैं. उधर, नेपाल अपने कैंडिडेट शंभू प्रसाद आचार्य के मजबूत बैकग्राउंड का हवाला दे रहा है.

भारत का पलड़ा क्यों भारी?
बांग्लादेश और नेपाल दोनों का मानना है कि भारत रीजनल कमेटी का एक ऐसा मेंबर है, जिसकी बात दूसरे देश भी मानेंगे. भारत जिस तरफ जाएगा, उस कैंडिडेट के जीतने की संभावना ज्यादा है. इसीलिए दोनों देश डिप्लोमेटिक लेवल पर जोर जोर से कैंपेनिंग कर रहे हैं. बता दें कि अभी पूर्व IAS अफसर पूनम खेतरपाल सिंह (Poonam Khetrapal Singh) रीजनल डायरेक्टर हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
इजरायली विमान पहुंचा रूस तो फिलिस्तीन समर्थकों ने एयरपोर्ट पर बोला धावा, यहूदियों की करने लगे तलाश

इजरायली विमान पहुंचा रूस तो फिलिस्तीन समर्थकों ने एयरपोर्ट पर बोला धावा, यहूदियों की करने लगे तलाश

इजराइली सेना ने गाजा में अपना झंडा फहराया,सुरंगों से निकले हमास लड़ाकों से भिड़ंत

इजराइली सेना ने गाजा में अपना झंडा फहराया,सुरंगों से निकले हमास लड़ाकों से भिड़ंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend