ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरदार पटेल की जयंती पर मेरा युवा भारत संगठन की रखेंगे नींव…”, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
मन की बात के 104वें एपिसोड में चंद्रयान 3 की सफलता का जिक्र.. G20 समिट की जोरदार तैयारी तक की प्रधानमंत्री ने की बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज यानी रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 106वीं कड़ी में देशवासियों से अपने विचार साझा किए. इस दौरान पीएम ने 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मेरा युवा भारत नामक एक संगठन की नींव रखे जाने की घोषणा की, जो राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करेगा. पीएम ने पिछले कुछ वर्षों में खादी से जुड़े उत्पादों की बिक्री में हुए इजाफे का हवाला दिया.

प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। मेरी देशवासियों से अपील है कि वो मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

मोदी की स्पीच सिलसिलेवार पढ़ें…

गांधी जयंती पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई
PM ने कहा- इस महीने की शुरुआत में गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। यहां कनॉट प्लेस में, एक ही खादी स्टोर में, एक ही दिन में, डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान लोगों ने खरीदा। आपको एक और बात जानकार भी बहुत अच्छा लगेगा, दस साल पहले देश में जहां खादी प्रोडक्ट्स की बिक्री बड़ी मुश्किल से 30 हजार करोड़ रुपए से भी कम की थी, अब ये बढ़कर सवा लाख करोड़ रुपए के आसपास पहुंच रही है।

स्थानीय कलाकारों के बनाए गए उत्पादों को जरूर खरीदें
PM ने कहा- साथियों, आज मैं अपना एक और आग्रह आपके सामने दोहराना चाहता हूं और बहुत ही आग्रहपूर्वक दोहराना चाहता हूं। जब भी पर्यटन या तीर्थाटन पर जाएं तो वहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों को जरूर खरीदें। यात्रा के कुल बजट का जितना हो सके, उतना हिस्सा लोकल सामान पर खर्च करें।

वोकल फॉर लोकल का हिस्सा बनें, UPI से पेमेंट करें
प्रधानमंत्री ने कहा- हर त्योहार की तरह इस त्योहार पर भी वोकल फॉर लोकल का हिस्सा बनें। ऐसा सामान से अपने घर को सजाएं, जिसमें देशवासी के पसीने की सुगंध हो। वोकल फॉर लोकल सिर्फ त्यौहारों तक सीमित नहीं रखनी है। ये भावना दीवाली तक ही नहीं रखनी है। और दीवाली पर सिर्फ सोशल मीडिया के लिए दीए नहीं खरीदने हैं। ऐसे प्रोडक्ट खरीदते वक्त हमारे देश की शान यूपीआई से ही पेमेंट करें। ऐसी खरीदारी करते समय सेल्फी लें और उसे नमो ऐप पर शेयर करें, वो भी मेड इन इंडिया फोन से।

PM मोदी ने मन की बात में लोगों से अपने आस-पास रहने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा- हमारा देश में स्पोर्ट्स में परचम लहरा रहा है। पिछले दिनों एशियन गेम्स के बाद पैरा एशियन गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है।

इन खेलों में भारतीयों ने 111 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मेरी आप सब से प्रार्थना है आपके गांव में, अगल-बगल में, ऐसे बच्चे जिन्होंने इस खेलकूद में हिस्सा लिया है या विजयी हुए हैं, आप सपरिवार उनके पास जाइए। उनको बधाई दीजिए।

31 अक्टूबर को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समापन होगा
मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं। देश के कोने-कोने से एकत्रित की गयी ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण होगा।

31 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती मनाते हैं। हम भारतवासी, उन्हें कई वजहों से याद करते हैं और श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। सबसे बड़ी वजह है – देश की 580 से ज्यादा रियासतों को जोड़ने में उनकी अतुलनीय भूमिका।

दो दिन बाद 31 अक्टूबर को एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जाएगी। इस संगठन का नाम है मेरा युवा भारत। मेरा युवा भारत की वेबसाइट भी शुरू होने वाली है। सभी देश के नौजवान, सभी बेटे-बेटी इसकी वेबसाइट पर रजिस्टर करें और विभिन्न कार्यक्रम के लिए Sign Up करें। 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। मैं उन्हें भी श्रद्धाजंलि देता हूं।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
बिहार में 70 रुपए किलो बिक रहा प्याज,10 दिनों में दोगुनी हुई कीमत

बिहार में 70 रुपए किलो बिक रहा प्याज,10 दिनों में दोगुनी हुई कीमत

गाज़ा में युद्धविराम की अपील, पर इजरायली बमबारी जारी

गाज़ा में युद्धविराम की अपील, पर इजरायली बमबारी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend