ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ : राहुल गाँधी आज भानुप्रतापपुर , कोंडागांव, कांकेर, कवर्धा में करेंगे जनसभाएं

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in LOKSHBHA
0
राहुल गांधी का 2019 वाला बयान, शशि थरूर की निराशा और कांग्रेस को परेशान करने वाली रिपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट से भूपेश बघेल के साथ वे भानुप्रतापपुर रवाना हुए, दोपहर 1 बजे यहां सभा को संबोधित करेंगे। फिर कोंडागांव के फरसगांव में 2.30 बजे उनकी आम सभा होगी। राहुल शाम करीब 7 बजे रायपुर लौटेंगे। 10 महीने में उनका ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है।

दूसरे दिन राहुल गांधी रविवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव और दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में जन सभा को संबोधित करेंगे। यहां वो कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जनसभाओं में नई चुनावी घोषणाएं कर सकते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस नामांकन रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

राहुल गांधी भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम रमन सिंह के गढ़ राजनांदगांव सहित अन्य जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम रमन सिंह के गढ़ राजनांदगांव सहित अन्य जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

4 सीटों पर राहुल की जनसभाएं

राहुल गांधी पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। श​निवार को वे बस्तर संभाग में रहेंगे। इस दौरान वो कोंडागांव के फरसगांव और कांकेर के भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अगले दिन यानी रविवार 29 अक्टूबर को राहुल गांधी कवर्धा और राजनांदगांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल कर सकते हैं ये चुनावी घोषणाएं

संभावना है कि राहुल गांधी राजनांदगांव की सभा में नई चुनावी घोषणाएं भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल पर अपने हिस्से का टैक्स और रसोई गैस की कीमत कम करने का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा की रकम बढ़ाने और महिलाओं को हर साल नगद रकम देने का वादा भी कांग्रेस कर सकती है।

राहुल गांधी के साथ एक कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव।
राहुल गांधी के साथ एक कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव।

2018 में की थी किसान कर्ज माफी की घोषणा

2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की थी। राहुल ने कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर कांग्रेस पार्टी प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करेगी। ये घोषणा कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी के वादे को पूरा किया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

इस साल 3 बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं राहुल

चुनावी साल में राहुल गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले वो तीन बार प्रदेश आ चुके हैं। 25 फरवरी को नवा रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन, 2 सितंबर को युवा मितान सम्मलेन और 25 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मलेन में शामिल हुए थे।

कांकेर दौरे पर आई थीं प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)
कांकेर दौरे पर आई थीं प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

प्रियंका ने किया है आवास का वादा

प्रियंका गांधी ने कांकेर में पंचायती राज सम्मेलन के दौरान 10 लाख लोगों को आवास देने की घोषणा की थी। प्रियंका ने कहा था- पांच साल और इस सरकार को मौका दीजिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार फिर से आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे। यहां ​इतना विकास हो रहा कि यहां से लोगों को कहीं नहीं जाना पड़ेगा, लोग यहां आएंगे।

कांग्रेस ने अब तक की हैं 4 घोषणाएं

कांग्रेस पार्टी ने अब तक कुल 4 प्रमुख घोषणाएं की है। कांग्रेस का वादा है कि सरकार बनने के बाद जातिगत जनगणना कराई जाएगी, MSP पर इस बार 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की दर से खरीदा जाएगा, साढ़े 17 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे और 2018 की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज एक दिवसीय बिहार दौरा , मिथिलांचल की 5 लोकसभा सीटों पर साधें निशाना ,अररिया भी जाएंगे शाह

मध्यप्रदेश: अमित शाह आज से सूबे के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे भोपाल

तेलंगाना : कांग्रेस ने मोहम्मद अजरुद्दीन सहित 45 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट की जारी

तेलंगाना : कांग्रेस ने मोहम्मद अजरुद्दीन सहित 45 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट की जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend