ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

न बाबर की फिफ्टी काम आई और न ही अफरीदी की पेस…..आज न्यूजीलैंड VS ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
न बाबर की फिफ्टी काम आई और न ही अफरीदी की पेस…..आज न्यूजीलैंड VS ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप की लीग स्टेज के 26वें मैच में पाकिस्तान को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। न बाबर आजम की फिफ्टी काम आई और न ही शाहीन अफरीदी की पेस। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट से जीत हासिल की।

इस मैच से कैसे बदलेंगे वर्ल्ड कप के समीकरण? जानेंगे कप कैसे जीतेगा इंडिया में…

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

साउथ अफ्रीका टेबल के टॉप पर
पाकिस्तान के खिलाफ पांचवां मैच जीतकर साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है। टीम 6 मुकाबले खेल चुकी है। उसे अभी 3 मैच और खेलने हैं।

अब टेबल में दूसरी पोजिशन पर टीम इंडिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बराबर पॉइंट्स हैं। नेट रन रेट ज्यादा होने की वजह से साउथ अफ्रीका ऊपर है। लीग स्टेज में भारत के 4 मुकाबले बाकी हैं।

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। 5 में से 4 मैच जीतकर उसके 8 पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड का छठा मुकाबला टेबल में चौथी पोजिशन पर बनी हुई ऑस्ट्रेलिया से है। जो 5 में से 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है।

टीम इंडिया के पास टेबल टॉपर बनने का मौका
भारत का अगला मैच इंग्लैंड से है। जिसे जीतकर वो फिर से टॉप पोजिशन पर आ सकेगा। इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया के अगले मुकाबले श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड से हैं। भारत ये सारे मैच जीते तो 18 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर लीग स्टेज को खत्म कर सकता है।

आज न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला
8 पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड तीसरी पोजिशन पर मौजूद है। अगर वो आज ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, तो उसके अगले मैच साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ होने हैं। अगर न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से भी हार जाए तो भी 12 पॉइंट्स के साथ वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है। वहीं, इस मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया आज हारे भी तो उसकी पोजिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल खेलने का समीकरण
पाकिस्तान लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है। इतने मैच हारने के बाद भी अगर वो बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाले अगले मुकाबलों में जीत हासिल करे, तो उसके 10 पॉइंट्स हो जाएंगे। इतने पॉइंट्स के साथ वो सेमीफाइनल की रेस में बनी रह सकती है। लेकिन इसका फैसला नेट रन रेट से हो सकता है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज दो मुकाबले (डबल हेडर) खेले जाएंगे। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

पहले बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 158 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

दिन का दूसरा मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान),
 ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में छठा मैच
दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में छठा मैच रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को 5 में से तीन में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को पांच में से चार में जीत और केवल एक मैच में हार मिली है।

हेड-टु-हेड और हालिया रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 95 और न्यूजीलैंड ने 39 मैच जीते। 7 मैच बेनतीजा रहे। वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 11 मैच हुए। 8 में ऑस्ट्रेलिया, जबकि 3 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। अगर ऑस्ट्रेलिया आज जीतती है तो उसकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी जीत होगी। ऑस्ट्रेलिया को 2015 और 2019 वाले वर्ल्ड कप में जीत मिली थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

Next Post
कनाडा में हिंसा का माहौल…’, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पहले खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाए ट्रूडो सरकार

यह जयशंकर की कूटनीति है जनाब... दोस्‍त की खातिर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भुलाई दुश्‍मनी, कनाडा को खुला सपोर्ट

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज पूरे भारत में दिखेगा,बिहार में रात 1.05 से 2.24 बजे तक लगेगा ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज पूरे भारत में दिखेगा,बिहार में रात 1.05 से 2.24 बजे तक लगेगा ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend