ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी विधायक का मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in राजद, रोहतास
0
आरजेडी विधायक का मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुछ दिनों पहले आरजेडी के नेता और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादित बयान दिया था. हालांकि बीच-बीच में कई बार वे इस पर बोलते रहे हैं अब एक और आरजेडी के नेता ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है. गुरुवार (26 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत में आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह (RJD MLA Fateh Bahadur Singh) ने मां दुर्गा को ना सिर्फ काल्पनिक बताया बल्कि यह भी कहा कि जब ब्रिटिश सरकार ने भारत को गुलाम बनाया तो मां दुर्गा कहां थीं?

इस सवाल पर कि क्या आप दुर्गा को देवी मानते हैं? इस पर आरजेडी विधायक ने कहा कि ये काल्पनिक कहानी है. मैं मान लेता, लेकिन मेरे पास साक्ष्य है. विधायक ने कहा कि मनुवादियों के अनुसार देश में 33 करोड़ देवी-देवता हैं लेकिन जब भारत गुलाम हुआ, ब्रिटिश सरकार भारत में आई और गुलाम बनाने का काम किया उस समय भारतीयों की संख्या 30 करोड़ थी. मैं उन मनुवादियों से पूछना चाहता हूं जिन्होंने ये लिखा कि महिषासुर की करोड़ों सेना के साथ मां दुर्गा ने लड़ाई लड़ी और महिषासुर का नरसंहार कर दिया. जब मुट्ठी भर ब्रिटिश सरकार ने भारत को गुलाम बनाया तो मां दुर्गा क्या कर रही थीं? दस हाथ का औजार कहां था?

RELATED POSTS

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

आरजेडी विधायक बोले- पूजा करना नाजायज खर्च

वहीं पत्रकारों के एक और सवाल पर कि देवी-देवता की पूजा हो रही है, पंडाल बनते हैं, इस पर विधायक ने पूजा अर्चना करने को नाजायज खर्च बता दिया. उन्होंने कहा कि यह सारा खर्च बेकार है. जब दुर्गा का कोई इतिहास ही नहीं है तो लोग क्यों इतना खर्च करते हैं?

मां दुर्गा को लेकर आरजेडी विधायक ने कहा कि अगर वह तीनों लोक की देवी थीं तो क्या भारत में ही तीनों लोक है. अगर दुर्गा देवी रहतीं और इनका अवतार हुआ रहता तो ये भारत में ही क्यों पूरे विश्व में क्यों नहीं? मैं कहता हूं कि हम कौन से हिंदू हैं? जिन मनुवादियों ने देवताओं को काल्पनिक बनाया, उन्होंने ही ओबीसी एससी-एसटी को शूद्र बना दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 14, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

by UB India News
July 9, 2026
0

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सारण के...

Next Post
मांझी के बयान पर तकरार

'वोट दें बिहारी, नौकरी पाएं बाहरी'

मध्य प्रदेश चुनाव में AAP के बाद अब BAP की एंट्री

मध्य प्रदेश चुनाव में AAP के बाद अब BAP की एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend