ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद यादव अपने लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर ली

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in पटना, बिहार
0
लालू प्रसाद यादव अपने लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर ली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार सनसनीखेज खुलासा करते हुए अपने लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर ली है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कबूल किया कि चारा घोटाला में सजा काटने के दौरान रांची की जेल से कांग्रेस नेताओं को फोन करते थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से फोन पर बात कर अखिलेश सिंह को कांग्रेस का राज्यसभा सांसद बनाया। लालू यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर सिायासी सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है। लालू के इस बायन पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने करारा हमला किया है।

“व्यक्ति जेल के अंदर अय्याशी कर रहा था”

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा,  “जेल के अंदर लालू यादव को राजसी जिंदगी का अवसर मिलता था, सारी व्यवस्था रहती थी, फोन से सोनिया गांधी से बात करते थे। माननीय न्यायालय ने एक भ्रष्टाचारी को जेल में सुधारने के लिए भेजा था, उनके पाप के कर्मों का पश्चाताप करने के लिए भेजा था, लेकिन वह व्यक्ति जेल के अंदर अय्याशी कर रहा था, इसलिए जितनी सजा जेल के अंदर बीती है वह सजा फिर से इन पर लागू हो। लालू यादव के खुद के बयान पर न्यायालय संज्ञान लेकर इन पर एक्शन ले, ताकि अपराधियों का मनोबल गिरे।”

“इनको हमने जबरदस्ती सांसद बनाया है”

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में लालू प्रसाद यादव ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को लेकर ये बड़ा खुलासा किया। लालू यादव ने कहा कि अखिलेश सिंह को मैंने ही राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश मांग कर सांसद नहीं बने हैं। इनको हमने जबरदस्ती सांसद बनाया है। लालू ने कहा कि ​जब मैं रांची जेल में था, तब अखिलेश मुझसे मिलने आए थे और किसी दूसरे को राज्यसभा सांसद बनाने की पैरवी कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि आप ही सांसद बन जाओ और इसके बाद मैंने वहीं से सोनिया गांधी से फोन पर बातकर अखिलेश सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पैरवी की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
20 साल बाद आज मंच पर दिखेंगे आनंद मोहन, सीएम नीतीश भी होंगे साथ

20 साल बाद आज मंच पर दिखेंगे आनंद मोहन, सीएम नीतीश भी होंगे साथ

कांग्रेस के कार्यक्रम से CM नीतीश ने बने दुरी , BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस के कार्यक्रम से CM नीतीश ने बने दुरी , BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend