ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

UB India News by UB India News
October 26, 2023
in खास खबर, विपक्ष
0
सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनाव में लोगों से कहते हैं- मुझे चुनो। क्या वो प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं? लोग स्थानीय मुद्दों पर वोट करते हैं। कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। हम पांचों राज्यों में चुनाव जीतेंगे।

कर्नाटक के कलबुर्गी में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या 5 राज्यों के चुनाव 2024 के आम चुनावों का सेमीफाइनल होंगे? इस पर खड़गे ने कहा- ऐसा नहीं है। हर राज्य के अलग-अलग चुनावी मुद्दे हैं, उन्हीं के हिसाब से वोटिंग होती है। लोकसभा के चुनाव विधानसभा से अलग होते हैं।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

नगर निगम का चुनाव हो या लोकसभा का। हर चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोगों से खुद को चुनने को कहते हैं। खड़गे ने पूछा- क्या वह खुद CM बनने जा रहे हैं? मेरा मानना है कि लोग स्थानीय मुद्दों पर नेताओं को वोट देते हैं। जिन्होंने उनके लिए काम किया लोग उसे वोट करेंगे।

खड़गे ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा से लोग नाराज, गहलोत-भूपेश ने अच्छा काम किया
कांग्रेस अध्यक्ष से जब पांच राज्यों में चुनाव पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हम जीतेंगे। खड़गे ने कहा- पांच राज्यों में चुनाव का काम अच्छा चल रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि हम पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। भाजपा के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर है।

खड़गे ने कहा- लोग मोदी सरकार में महंगाई-बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। बीजेपी अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी। अशोक गहलोत और भूपेश बघेल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई मुद्दा नहीं है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से जनता नाराज है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम सभी पांच राज्यों में अपनी सरकार लाएंगे।

कर्नाटक में भ्रष्टाचार के आरोपों पर खड़गे ने दिया जवाब
कर्नाटक को कांग्रेस का ATM बताने के आरोप पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में दो-तीन महीने पहले हमारी सरकार बनी है। भाजपा अभी से भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। ये लोग चुनाव में हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए। इससे कुछ नहीं होने वाला है।

पांच राज्यों में 27 दिन चलेगी चुनावी प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को तारीखों का ऐलान किया। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

फिर 25 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। सभी 5 राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। मध्य प्रदेश में अभी BJP सत्ता में है, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस की तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
तेलंगाना में चुनाव से पहले भाजपा को लगा करारा झटका, राज गोपाल रेड्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

तेलंगाना में चुनाव से पहले भाजपा को लगा करारा झटका, राज गोपाल रेड्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend