ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले बाला साहेब की विरासत पर जंग!

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
लोकसभा चुनाव से पहले बाला साहेब की विरासत पर जंग!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में मंगलवार को दशहरा के मौके पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (Shiv Sena UBT) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, दशहरा रैली करेगी. इस रैली के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव और राज्य के विधानसभा चुनाव की हुंकार भी भरी जाएगी. उद्धव ठाकरे का गुट शिवाजी पार्क में तो वहीं एकनाथ शिंदे का गुट आजाद मैदान में रैली करेगी. यह बात तो जाहिर है कि इन रैलियों से सियासी संदेश दिए जाएंगे लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि दोनों गुटों की रैलियों के केंद्र बिन्दु बाला साहेब ठाकरे हैं.

1966 में शिवसेना की स्थापना
बाला साहेब ठाकरे ने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी. शिवाजी पार्क में शिवसेना ने पहली रैली की थी. तब बाला साहेब ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना ने अपना सफर शुरू किया. साल 2022 में जब एकनाथ शिंदे ने बगावत की उसके बाद पार्टी में दो गुट बने. एक गुट उद्धव की अगुवाई में संचालित हो रहा है तो वहीं दूसरे के नेता एकनाथ शिंदे हैं.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

एकनाथ शिंदे ने 1 साल पहले जब पार्टी तोड़ी तब उन्होंने शिवसेना के कांग्रेस के साथ जाने का भी हवाला दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उद्धव की अगुवाई में शिवसेना अपने मूलविचार से भटक गई और जिस कांग्रेस और उसकी नीतियों का बाला साहेब विरोध करते रहे उसी के साथ सरकार बना ली जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं.

उधर, उद्धव ठाकरे गुट ने एकनाथ शिंदे के आरोपों को खारिज किया. उनका कहना है कि पार्टी कभी अपने मूल से नहीं भटकी. कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के बाद भी हिन्दुत्व, सावरकर समेत अन्य मुद्दों पर उसकी नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है.

उत्तराधिकार पर जंग
अगर बंटवारा नहीं होता तो ये बाला साहेब ठाकरे की स्थापित शिवसेना की 57वीं रैली होती लेकिन अब दोनों गुटों की यह दूसरी रैली है. उद्धव गुट शिवाजी पार्क में और शिंदे गुट आजाद मैदान से हुंकार भरेगा तो दोनों की कोशिश है कि वह जनता में खुद को बाला साहेब का उत्तराधिकारी बता सकें. उद्धव के अगुवाई वाली शिवसेना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जहां एक वीडियो शेयर कर पिछले 57 सालों का सफर जारी किया है तो वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह बाला साहेब की हिन्दुत्व की विचारधारा के पथ पर अग्रसर हैं.

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट में एकनाथ शिंदे ने कहा- हमने सवा साल पहले पूज्य हिंदू हृदय सम्राट शिव सेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के विचारों को अपनाकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था. हम बालासाहेब के हिंदुत्व को, उनके विचारों को, उनकी पार्टी को और उनके इरादे के अनुरूप नेतृत्व करने का ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं.

उधर, शिवेसना उद्धव गुट ने अपने फेसबुक पेज पर 3.15 मिनट का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो बाला साहेब ठाकरे के भाषणों की छोटी-छोटी क्लिपिंग शेयर की गई है. इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि निष्ठावान शिवसैनिकों के लिए ‘ठाकरे भगवान हैं.’

सियासी संदेश से ये कोशिश
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के फेसबुक पेज पर यह वीडियो शेयर कर लिखा गया – ‘ठाकरे’ नाम की ताकत यह है कि जब उस नाम का समर्थन किया जाता है, तो वफादार शिवसैनिकों के पास दुनिया की किसी भी चुनौती का सामना करने की शक्ति आ जाती है. ठाकरे सभी निष्ठावान शिवसैनिकों के भगवान हैं जो कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा और प्रेम का स्रोत हैं!’

दीगर है कि शिवसेना के दो गुट होने के बाद दोनों समूह किसी भी मुख्य चुनाव में आमने सामने नहीं आए हैं. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह दशहरा रैली महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. दोनों समूह सियासी संदेश देने के साथ ही बाला साहेब के उत्तराधिकार पर भी दावा करते दिख सकते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
दशहरे के मौके पर मोहन भागवत ने पूछा शांत इलाके में अचानक आग कैसे लगी?

दशहरे के मौके पर मोहन भागवत ने पूछा शांत इलाके में अचानक आग कैसे लगी?

PAK vs AFG: पाकिस्तान ने लगाई हार की हैट्रिक, फिर भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, जानें कैसे?

PAK vs AFG: पाकिस्तान ने लगाई हार की हैट्रिक, फिर भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, जानें कैसे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend