ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराइल पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, नेतन्याहू से मिलेंगे, 24 घंटे में 436 फिलिस्तीनियों की मौत

UB India News by UB India News
October 25, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजराइल पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, नेतन्याहू से मिलेंगे, 24 घंटे में 436 फिलिस्तीनियों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास की जंग का आज 18वां दिन है। मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इजराइल पहुंचे हैं। यहां वो PM नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मैक्रों जंग रुकवाने के लिए अलग फिलिस्तीनी देश बनाने की मांग करेंगे। मैक्रों वेस्ट बैंक में इजराइली कब्जे को हटाने का भी मुद्दा उठाएंगे।

सोमवार रात हमास ने 2 इजराइली महिला बंधकों को रिहा किया। 79 साल की नूरित कूपर और 85 साल की योचेवेड लिफशिट्ज को हमास के लड़ाकों ने किबुत्ज बीरी ने अगवा किया था। हमास ने कहा- दोनों महिलाओं को मानवीय और स्वास्थ्य से जुड़ी वजहों से छोड़ा गया है। तेल अवीव में जांच के बाद दोनों महिलाएं स्वस्थ हैं।

RELATED POSTS

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने बंधकों को छोड़े जाने के हमास के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा- हमास पहले सभी बंधकों को रिहा करे उसके बाद ही सीजफायर पर बात की जाएगी।

हमास ने बयान जारी करके बताया कि उसने मानवीय कारणों से महिलाओं को रिहा किया है।
हमास ने बयान जारी करके बताया कि उसने मानवीय कारणों से महिलाओं को रिहा किया है।

बाइडेन बोले- गाजा में मानवीय मदद पहुंचते रहना जरूरी
सोमवार को इजराइल ने बताया था कि हमास ने करीब 222 लोगों को बंदी बना रखा है। अल जजीरा के मुताबिक, सोमवार को गाजा में इजराइल के हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 5,087 पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में गाजा में करीब 436 लोगों की जान गई है। सोमवार को इजराइल ने अल-शाती रिफ्यूजी कैंप पर हमला किए। इसमें कई महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजराइली PM नेतन्याहू से फोन पर बात की। उन्होंने गाजा तक लगातार मानवीय मदद पहुंचने की बात पर जोर दिया। इजराइल ने सोमवार को वेस्ट बैंक में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा और इटली के नेताओं ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ खुद की रक्षा करने के इजरायल के अधिकार का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी दोहराया. फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह ने गाजा पट्टी में बंधक बनाई गई दो और महिला नागरिकों को रिहा कर दिया है. वहीं फ्रांसस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इजरायल का दौरा करने के लिए मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे. राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्र प्रमुख द्वारा गाजा में “नागरिक आबादी के संरक्षण” के लिए आह्वान करने की भी उम्मीद थी, क्योंकि इजरायल फिलिस्तीनी क्षेत्र पर लगातार बमबारी कर रहा है और जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है.

इजरायल-हमास के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 17 दिन से लगातार दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में घुसकर हमास के लड़ाकों के खिलाफ हमला तेज कर दिया है. सोमवार की रात को इजरायली सेना ने लगातार बमबारी की. इस बीच हमास ने इजरायल के दो बंधकों को रिहा कर दिया. ये दोनों बंधक बुजुर्ग महिलाएं थीं. बीते 7 अक्टूबर को हमले के बाद उन्हें अन्य लोगों के साथ बंधक बना लिया गया था.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक हमास ने कहा कि मिस्र और कतर की मध्यस्थता के चलते मानवीय कारणों से इन महिलाओं को छोड़ने का निर्णय लिया है. इससे पूर्व हमास ने गाजा में बंधक बनाई गईं अमेरिका की दो महिलाओं को छोड़ा था. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कम से कम 436 फ़िलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है.

गाजा में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी क्योंकि इजराइल ने हवाई हमले तेज कर दिए जिससे इमारतें जमींदोज हो गईं, जैसा कि उसने कहा कि यह अंतिम जमीनी हमले की तैयारी थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास के 7 अक्टूबर को इज़राइल में सीमा पार से घुसपैठ के बाद से युद्ध में अब तक 5,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी और 1,400 से अधिक इज़राइली मारे गए हैं.

लेबनान से इजराइल पर हो रहे हमले
इजराइल में लेबनान की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। जवाब में लेबनान पर भी इजराइल के हमले तेज हो गए हैं। UN की माइग्रेशन एजेंसी के मुताबिक- लेबनान की दक्षिणी सीमा पर मौजूद आबादी धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों में शिफ्ट हो रही है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से बातचीत में एक UN अफसर ने कहा- अब तक 20 हजार लोग बॉर्डर एरिया से दूसरे इलाकों में शिफ्ट हो चुके हैं और यह सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। इनमें से कई के पास रहने की जगह नहीं है, लिहाजा वो अपने रिश्तेदारों के पास शिफ्ट हो रहे हैं। कई स्कूल अब रिफ्यूजी कैम्प्स में तब्दील हो रहे हैं।

भारत और जापान की राहत सामग्री पहुंची
भारत और जापान ने गाजा के लोगों के लिए जो राहत सामग्री भेजी है, वो सोमवार को वहां पहुंच गई। इसे एक स्कूल में रखा गया है और जल्द ही खान यूनिस में रह रहे लोगों के पास इसे पहुंचाया जाएगा। हालांकि, दोनों देशों के कुछ और ट्रक अभी राफा बॉर्डर पर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि ये भी जल्द ही बॉर्डर क्रॉस करके गाजा पहुंचेंगे।

गाजा में मौजूद एक शख्स ने बताया कि राफा बॉर्डर पर अब भी 20 ट्रक मौजूद हैं। अब तक सिर्फ 34 ट्रक इस बॉर्डर क्रॉसिंग से गए हैं। इन पर मौजूद सामग्री कहीं हमास के हाथ न लग जाए, इसलिए पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

ईरान की हमास-इस्लामिक जिहाद के नेताओं से बातचीत
ईरान के फॉरेन मिनिस्टर आमिर अब्दुल्लाहोनियन ने सोमवार रात हमास और इस्लामिक जिहाद की पॉलिटिकल लीडरशिप से बातचीत की। ईरान के सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान उन्होंने दोनों गुटों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। हमास के नेता इस्माइल हानिया ने आमिर को बताया कि उनका संगठन इजराइल के खिलाफ जंग जारी रखेगा और हालात फिलहाल काबू में हैं।

गाजा में जरूरत का सामान ले जाती महिलाएं-बच्चे।
गाजा में जरूरत का सामान ले जाती महिलाएं-बच्चे।

ग्राउंड ऑपरेशन टाले इजराइल
अमेरिकी सीनेटर जैक रीड ने कहा है कि इजराइल को गाजा में जमीनी सैन्य कार्रवाई कुछ वक्त के लिए टाल देनी चाहिए, ताकि हमास से बातचीत के लिए कुछ वक्त मिल सके।

रीड ने कहा- हम चाहते हैं कि गाजा में रहने वाले आम नागरिकों को नुकसान नहीं होना चाहिए। इसलिए इजराइल सरकार को सोचना चाहिए कि वो कुछ वक्त डिप्लोमैसी के लिए दे। इस जंग में बहुत कुछ तबाह हो चुका है। हमें आगे के नुकसान के बारे में सोचना चाहिए।

गाजा में अब तक 32 मस्जिदें तबाह
हमास ने इजराइली सेना के 2 बेस पर ड्रोन से हमला किया है। वहीं, इजराइली सेना ने गाजा की एक और मस्जिद पर हमला किया है। अब तक यहां 32 मस्जिद तबाह हो चुकी हैं। वहीं, गाजा में रेड के लिए घुसे इजराइली सैनिकों की पहली बार हमास के लड़ाकों के साथ भिड़ंत हुई है। बंधक बनाए इजराइलियों को ढूंढ़ने के लिए घुसे सैनिकों पर हमास ने एंटी-टैंक मिसाइल्स फायर कीं।

इस दौरान एक इजराइली सैनिक की मौत हो गई। हमास ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में घुसे इजराइली सैनिक अपने टैंक और दूसरे मिलिट्री वाहन छोड़कर वापस भाग गए।

गाजा के अल-शिफा अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
गाजा के अल-शिफा अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

इजराइली चेतावनी के बावजूद नॉर्थ गाजा लौटे लोग
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि गाजा में चारों तरफ हो रही बमबारी के बीच लोग फिर से नॉर्थ गाजा लौटने लगे हैं। उन्हें इजराइल की उन चेतावनियों का डर नहीं है। दरअसल, इजराइल ने कहा था कि जो लोग नॉर्थ गाजा खाली नहीं करेंगे उन्हें भी आतंकी समझ लिया जाएगा।

लेबनान बॉर्डर पहुंचे नेतन्याहू
लेबनान की तरफ से लगातार हो रहे हमलों का जवाब दे रहे इजराइली सैनिकों से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों से कहा- जंग में शामिल होना हिजबुल्लाह की सबसे बड़ी गलती होगी।

उन्होंने हिजबुल्लाह को चेतावनी भी देते हुए कहा- लगातार हमले करने से या जंग शुरू करने से इजराइल ऐसी जवाबी कार्रवाई करेगा जो लेबनान में तबाही ला सकती है। हमास के साथ जंग में शामिल होना हिजबुल्लाह की सबसे बड़ी गलती होगी।

इस बीच इजराइली सेना ने कहा- इजराइल पर अब तक 7400 रॉकेट्स से हमला हुआ है। हालांकि हमास ने 7 अक्टूबर को दावा किया था कि उसने एक दिन में इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे। वहीं, जंग में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

अहम अपडेट्स…

  • PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र को लेकर जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल हुसैन से बात की है।
  • अमेरिकी सरकार ने इजराइल से अपील की है जब तक बंधकों को नहीं छुड़ा लिया जाता तब तक वो गाजा में अपने जमीनी ऑपरेशन को कुछ और समय के लिए टाल दे।
  • अमेरिका ने कहा है कि हमास उनके नागरिकों को गाजा नहीं छोड़ने दे रहा है।

गाजा में इजराइली हमले से जुड़ी तस्वीरें…

गाजा के दीर अल-बाला अस्पताल में अपनी छोटी बहन मिस्क की मौत के बाद उसका बड़ा भाई खालिद जौदेह शव के पास रोता रहा।
गाजा के दीर अल-बाला अस्पताल में अपनी छोटी बहन मिस्क की मौत के बाद उसका बड़ा भाई खालिद जौदेह शव के पास रोता रहा।
रविवार-सोमवार के बीच इजराइल ने गाजा में करीब 320 जगहों को निशाना बनाया।
रविवार-सोमवार के बीच इजराइल ने गाजा में करीब 320 जगहों को निशाना बनाया।
खान यूनिस में शवों की बीच अपनों की पहचान करते फिलिस्तीनी।
खान यूनिस में शवों की बीच अपनों की पहचान करते फिलिस्तीनी।
सेंट्रल गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक की वजह से एक मार्केट को काफी नुकसान पहुंचा है।
सेंट्रल गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक की वजह से एक मार्केट को काफी नुकसान पहुंचा है।

गाजा में अब तक 19 पत्रकारों की मौत
गाजा शहर में रविवार को इजराइल की एयरस्ट्राइक में रोश्दी सैराज नाम के जर्नलिस्ट की मौत हो गई। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक गाजा में 7 अक्टूबर के बाद से अब तक कुल 19 जर्नलिस्ट्स मारे गए हैं। ये सभी फिलिस्तीनी मूल के थे। ‘कमेटी टु प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ ने भी सैराज के मारे जाने की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के एक वीडियो जर्नलिस्ट की मौत हो गई थी।

सिर्फ तीन दिन का फ्यूल बचा
गाजा में UN प्रमुख ने बताया कि वहां तीन दिनों में ईंधन खत्म हो जाएगा। बिना फ्यूल के अस्पतालों में जनरेटर काम नहीं करेंगे। ये लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा- इस वक्त ईंधन की आपूर्ति सबसे अहम है।

इस बीच रविवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राहत सामग्री के दूसरे बैच में गाजा में फ्यूल पहुंचाया गया है। इस दावे को इजराइल ने खारिज कर दिया। दूसरे बैच में 17 ट्रक राफा बॉर्डर से होते हुए गाजा पहुंचे थे।

मेडिकल एड समेत भोजन और दूसरा जरूरी सामान गाजा पहुंचाया जा रहा है।
मेडिकल एड समेत भोजन और दूसरा जरूरी सामान गाजा पहुंचाया जा रहा है।

इजराइल में 13 परिवारों के 21 बच्चे अनाथ हुए
7 अक्टूबर को इजराइल में हुए हमास के हमलों के बाद 13 परिवारों के 21 बच्चे अनाथ हुए हैं। इजराइल की वेलफेयर मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इनमें से एक 4 साल की बच्ची है, जो फिलहाल हमास की बंधक है। एक बच्ची ऐसी है जिसकी मां की हत्या कर दी गई और पिता को बंधक बना लिया गया।

इजराइल के 2 लाख लोग विस्थापित
इजराइल-हमास जंग के कारण दो लाख इजराइली नागरिकों को घर छोड़ना पड़ा है। इन्हें गाजा और लेबनान बॉर्डर से हटाकर इजराइल में सुरक्षित जगह ले जाया गया है। वहीं, 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें से अब तक 700 से ज्यादा शवों की पहचान हुई है।

तेल अवीव में हमास हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
तेल अवीव में हमास हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
इजराइल में जंग के बीच जान गंवाने वाले सैनिकों को अंतिम विदाई दी गई।
इजराइल में जंग के बीच जान गंवाने वाले सैनिकों को अंतिम विदाई दी गई।

हिजबुल्लाह के साथ इजराइल की जंग शुरू होने की आशंका बढ़ी
लेबनान की तरफ से इजराइल पर लगातार हमले हो रहे हैं। इजराइली सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, 22 अक्टूबर को लेबनान की तरफ से इजराइल के कम्युनिकेशन टावर पर हमला हुआ। वहीं, इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आज हिजबुल्लाह के 3 ठिकाने तबाह कर दिए।

इसके बाद अब हिजबुल्लाह के साथ इजराइल की जंग शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। इजराइल-हमास जंग भी ऐसे ही शुरू हुई थी। हमास लड़ाकों ने ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए गाजा की सीमा पर लगे इजराइली सेना के सर्विलांस कैमरे और कम्युनिकेशन टावर तबाह कर दिए थे। इससे इजराइली सेना कमजोर पड़ गई थी और लड़ाके इजराइली सीमा में घुसने में सफल हुए थे।

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जंग के खतरे को देखते हुए इजराइल ने लेबनान बॉर्डर से 13 गांवों को खाली करा लिया है। वहीं, लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक उनके 14 मेंबर मारे जा चुके हैं।

Israel Hamas War Live: इजरायली सेना के एयर स्ट्राइक में 140 हमास के लड़ाकों की मौत

इजरायल हमास युद्ध के बीच हमास ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘इजरायल की एयर स्ट्राइक में हमारे 140 लोगों की मौत हुई है. वहीं इजरायल सेना ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘हमास लगातार इजरायल के खिलाफ रॉकेट दाग रहा है.’ इजरायली सेना ने कहा कि उनकी कार्रवाई में हमास की टनल को नष्ट कर दिया है. आईडीएफ ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईडीएफ अपनी कार्रवाई करना जारी रखेगा.

Israel Hamas War Live: तेल अवीव पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति

इजरायल-हमास युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रां तेल अवीव पहुंचे. बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल का दौरा कर चुके हैं. इजरायली सेना ने एक बार फिर हमास के खिलाफ हमला तेज कर दिया है.

Israel Hamas War Live: इजरायली सेना ने हिजबल्लाह के ठिकानों को किया तबाह

इजरायल रक्षा बलों ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने सोमवार रात को लेबनान में हिजबुल्लाह चौकियों पर कई हमले किए. आईडीएफ ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक सैन्य चौकी को खत्म कर दिया है.

Israel Hamas War: हमास ने की ईंधन सप्लाई शुरू करने की अपील

हमास ने मंगलवार सुबह एक बयान में इजरायल पर “मानवता के खिलाफ अपराध” का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल में ईंधन की कमी के कारण बिजली नहीं है. इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमास द्वारा किए गए घातक हमलों के बाद, 9 अक्टूबर को इस क्षेत्र पर “पूर्ण घेराबंदी” का आदेश देने के बाद से इजरायल ने गाजा में ईंधन की अनुमति नहीं दी है. हमास ने संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ अरब और मुस्लिम देशों से अस्पतालों को तुरंत ईंधन उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया.

Israel Hamas War: रातभर हुए हमले में 400 फिलिस्तिनियों की मौत

हमास के नियंत्रण वाले फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पर रात भर हुए इजरायली हमलों में 400 से अधिक लोग मारे गए. इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि हमले में हमास और इस्लामिक जिहाद से संबंधित 320 “आतंकवादी ठिकानों” को निशाना बनाया गया. आईडीएफ के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हैगारी के अनुसार, इजरायल ने यह भी कहा कि उसने हमास के 1,000 से अधिक सदस्यों को मार डाला है या पकड़ लिया है.

Israel Hamas War LIVE: हमास ने दो बंधकों को किया रिहा

फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह ने गाजा पट्टी में बंधक बनाई गई दो और महिला नागरिकों को रिहा कर दिया है. यह कदम मिस्र-कतरी मध्यस्थता प्रयासों के जवाब में आया, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने पुष्टि की कि दो बुजुर्ग इजरायली महिलाओं – योचेवेद लिफ्शिट्ज़ और नीर ओज़ के इजरायली किबुत्ज़ के नुरिट कूपर को स्वास्थ्य आधार पर रिहा कर दिया गया था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

Next Post
वीके पांडियन कल IAS पद से दिया इस्तीफा, आज सीएम नवीन पटनायक ने दिया कैबिनेट मंत्री जैसा ओहदा

वीके पांडियन कल IAS पद से दिया इस्तीफा, आज सीएम नवीन पटनायक ने दिया कैबिनेट मंत्री जैसा ओहदा

लोकसभा चुनाव से पहले बाला साहेब की विरासत पर जंग!

लोकसभा चुनाव से पहले बाला साहेब की विरासत पर जंग!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend