ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कनाडा ने भारत से वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, जानिए क्या है वजह

UB India News by UB India News
October 20, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कनाडा ने भारत से वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, जानिए क्या है वजह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और कनाडा के बीच मतभेद बरकरार है. इसी के चलते कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है. इस संबंध में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाने की जानकारी दी. उन्होंने गुरुवार को बताया कि, भारत से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के बाद भी कनाडा जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा. यानी वह कनाडा में रह रहे भारतीय राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश नहीं देगा. बता दें कि पिछले एक महीने से भारत और कनाडा के संबंधों में उस वक्त दरार आ गई जब कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने की बात कही थी. उसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध खराब होने लगे. और भारत ने कनाडा के राजयनियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया.ॉ

कनाडा की विदेश मंत्री जोली ने कहा कि, “भारत ने राजनयिकों को शुक्रवार तक देश छोड़ने का आदेश दिया था. उन्हें कहा गया था कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके राजनयिक पद को रद्द कर दिया जाएगा.” जोली ने भारत के इस कदम को अनुचित बताया और साथ ही कहा कि राजनयिक संबंधों को लेकर बनाए गए वियना कन्वेंशन का ये स्पष्ट रूप से उल्लंघन है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, “भारत की कार्रवाइयों के चलते और हमारे राजनयिकों की सुरक्षा को देखते हुए हमने उन्हें भारत से बुला लिया है.”

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

कनाडाई विदेश मंत्री जोली ने आगे कहा कि, “भारत ने 20 अक्टूबर तक दिल्ली में 21 कनाडाई राजनयिकों और उनके परिवारों को छोड़कर बाकी के लिए एकतरफा राजनयिक छूट हटाने की अपने योजना का औपचारिक ऐलान किया. हमारे राजनयिकों की सुरक्षा को देखते हुए हमने भारत से उनके सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की है. इसका मतलब है कि हमारे राजनयिक और उनके परिवार अब वापस चले आए हैं और वे अपने-अपने घर जा रहे हैं.”

पिछले महाने आई थी भारत और कनाडा के संबंधों में खटास

बता दें कि 18 सितंबर को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हाउस ऑफ कॉमन्स में दिए गए एक बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ गई. तब कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपने देश की संसद में कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय एजेंसियों की संलिप्ता की जांच की जाएगी. इसके साथ ही कनाडा ने भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया था. वहीं भारत ने पहले कनाडा सरकार के आरोपों को बेतुका करार दिया और इसे खारिज कर दिया. उसके बाद कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
पीएम मोदी आज पहुंचेगे ग्वालियर ,न्यू मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की रखेंगे आधारशिला,  सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर होंगे शामिल

पीएम मोदी आज पहुंचेगे ग्वालियर ,न्यू मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की रखेंगे आधारशिला, सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर होंगे शामिल

इजरायल हमास युद्ध :  इजरायल-हमास की जंग एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकती है!

इजरायल हमास युद्ध : इजरायल-हमास की जंग एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकती है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend