ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा

UB India News by UB India News
October 15, 2023
in क्रिकेट
0
वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक्शन में नजर आएगी। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की टीम होगी।

इस मैच में टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल की वापसी हो सकती है। शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, शुभमन गिल 99% सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने का फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

गिल को डेंगू हो गया था, जिसकी वजह से वे सोमवार 9 अक्टूबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। गिल अब इससे रिकवरी कर चुके हैं। उन्होंने 12 और 13 अक्टूबर को नेट प्रैक्टिस भी की, जिसे देखते हुए उनके आज के मैच में वापसी करने की उम्मीद है। डेंगू की वजह शुभमन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच नहीं खेल पाए थे।

अगर शुभमन फिट हुए तो टीम इंडिया ईशान किशन की जगह उन्हें शामिल कर सकती हैं। अगर पिच पर पेसर्स के लिए थोड़ी भी मदद रही तो शार्दूल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को भी प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। इन 2 प्लेयर्स के अलावा टीम में और किसी बदलाव की संभावना कम है।

कोहली भारत के टॉप बैटर

इस वर्ल्ड कप में भारत से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 140 रन हैं। वहीं बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। तेज गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स भी कमाल दिखाने लगते हैं। यहां ओस भी बड़ी भूमिका निभा सकती है। अगर ओस पड़ती है तो दूसरी इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होगा।

इस स्टेडियम में अब तक कुल 27 वनडे खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम 14 मैच और चेज करने वाली टीम 13 मैच जीती है।

वेदर फॉरकास्ट
अहमदाबाद में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की आशंका नहीं है। तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), 
अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक/फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, ​​​​​​श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबाल आज होने वाला है. भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक भी मैच नहीं हारी है. दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 7 मुकाबले हुए हैं और हर दफा भारतीय टीम जीतने में सफल रही है. बता दें कि 2019 के वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 47 रन से हराया था. अब यही उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने इस विजय रथ को बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में जाते हैं वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक खेले गए मैचों के बारे में..

1992 वर्ल्ड कप (भारत बनाम पाकिस्तान), 63 रन से जीता भारत
1992 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 63 रन से हराया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. भारत के सचिन तेंदुलकर ने54 रन की पारी खेली थी, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 7 विकेट पर 216 रन बनाए थे जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 173 रन ही बना सकी थी. पाकिस्तान की ओर से आमिर सोहेल ने 62 रन की पारी खेली थी. मैच में भारत की ओर से कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और मनोज प्रभाकर ने दो-दो विकेट चटकाए थे. इस मैच के दौरान जावेद मियांदाद भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे की नकल करते हुए कूदते हुए नजर आए. भारत-पाकिस्तान मुकाबले में यह अबतक का सबसे दिलचस्प घटना में से एक है.

1996 वर्ल्ड कप (भारत बनाम पाकिस्तान), भारत 39 रन से जीता

बेंगलुरु में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 39 रन से हरा दिया था. इस मैच में अजय जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली थी. वकार यूनिस के खिलाफ जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी कर धमाका कर दिया था. भारत की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू की 93 रन की पारी के बाद वकार यूनिस के खिलाफ अजय जडेजा के आक्रामक तेवरों से भारत ने आठ विकेट पर 287 रन बनाए ते. इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो
आमिर सोहेल ने कवर पर एक चौका लगाया और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने प्रसाद को इशारा किया कि वह इसी तरह और शॉट मारेंगे. लेकिन प्रसाद ने अगली ही गेंद पर सोहेल का विकेट उखाड़ दिया और फिर पाकिस्तान कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में नहीं दिखा और अंतत: नौ विकेट पर 248 रन पर ही बना सका. काफी बाद में प्रसाद से सवाल पूछा गया कि बेंगलुरु की उस शाम को उन्होंने सोहेल से क्या कहा था। उन्होंने चुटीला जवाब देने से पहले हंसी में कहा: ‘‘आप इसे छाप नहीं सकते.”

1999 वर्ल्ड कप (भारत Vs पाकिस्तान), भारत 47 रन से जीता

विश्व कप 1999 में मैनचेस्टर में जब दोनों देशों का आमना-सामना हुआ तो एक अलग तरह की भावना थी. यह मुकाबला करगिल युद्ध की छाया में हो रहा था. भारतीय और पाकिस्तानी प्रशंसक जीत के अलावा किसी और चीज से संतुष्ट नहीं होने वाले थे, दोनों देश के खिलाड़ी उग्र राष्ट्रवादी भावना में नहीं बहे और क्रिकेट का एक अप्रत्याशित मुकाबला खेला. राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन के अर्धशतकों के बाद भारत ने छह विकेट पर 227 रन का छोटा स्कोर खड़ा किया. प्रसाद एक बार फिर भारत के लिए स्टार बनकर उभरे. कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने 27 रन देकर पांच विकेट झटके और पाकिस्तान की पारी 45.3 ओवर में 180 रन पर सिमट गई.

2003 वर्ल्ड कप (भारत vsपाकिस्तान), भारत 6 विकेट से जीता

विश्व कप 2003 आते-आते तेंदुलकर की प्रतिभा पूरी तरह निखर गई थी। मुंबई के इस बल्लेबाज ने सेंचुरियन में अकरम, शोएब अख्तर और यूनिस की पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के खिलाफ शानदार शॉट खेले। अख्तर के खिलाफ उनका अपर कट अब भी लोगों के जहन में ताजा है जो थर्ड मैन के ऊपर से छह रन के लिए गया था. तेंदुलकर 32 रन पर आउट हो गए होते लेकिन अब्दुल रज्जाक ने उनका कैच टपका दिया. अकरम ने इसके बाद रज्जाक से वह प्रसिद्ध सवाल पूछा, ‘‘तुझे पता है किसका कैच छोड़ा है.” सईद अनवर ने पाकिस्तान के सात विकेट पर 273 रन में 101 रन की शानदार पारी खेली थी लेकिन तेंदुलकर की 75 गेंद में 98 रन की पारी ने उस पर हावी रही. भारत की छह विकेट की जीत में युवराज सिंह ने भी नाबाद 50 रन बनाये.

2007 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), आमना-सामना नहीं हो सका
दोनों टीम 2007 विश्व में आमने-सामने नहीं आ पाईं और लीग चरण से ही बाहर हो गईं

2011 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), भारत 29 रनों से जीता

भारत 2011 में विश्व कप की सह मेजबानी कर रहा था. मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला था। तेंदुलकर अपने शीर्ष को पार कर चुके थे लेकिन उन्होंने एक बार फिर जानदार पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी. हालांकि उनकी 85 रन की पारी में वह चिरपरिचित अंदाज नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं और इस दौरान उन्हें चार जीवनदान भी मिले. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के 46 रन पर पांच विकेट के बावजूद भारत ने नौ विकेट पर 260 रन बनाए और फिर पांच भारतीय गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान को 231 रन पर समेट दिया. यूनिस खान और असद शफीक को शानदार गेंदों पर आउट करने के लिए युवराज सिंह का विशेष उल्लेख जरूरी है. इस दशक की शुरुआत तक क्रिकेट के मैदान पर भारत का दबदबा विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों और तेज गेंदबाजों के उदय के साथ नई ऊंचाइयों को छू गया.

2015 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), भारत 76 रनों से जीता

विश्व कप 2015 में पाकिस्तान को ‘नए’ भारत का स्वाद चखना पड़ा। कोहली की 107 रन की शानदार पारी और शिखर धवन तथा सुरेश रैना के अर्द्धशतक से टीम इंडिया ने सात विकेट पर 300 रन बनाए. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए जिससे पाकिस्तान 224 रन पर ढेर हो गया.

2019 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), भारत 47 रनों से जीता ( D/L)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पाकिस्तान को 2019 में रोहित के तूफानी तेवरों का सामना करना पड़ा जिन्होंने 113 गेंद में 140 रन की पारी खेली. कोहली (77) और लोकेश राहुल (57) ने भी अर्धशतक जड़े. रोहित ने तेज गेंदबाज हसन अली को विशेष रूप से निशाने पर रखा जिनकी वाघा सीमा पर जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाने के लिए तीखी आलोचना हुई थी. भारतीय प्रशंसकों ने भी हसन के खिलाफ रोहित के करारे शॉट का खूब लुत्फ उठाया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
इज़रायली सेना ने गाजा पर किया हमला ,रातभर बमबारी में गाजा छोड़ रहे 70 लोगों की मौत

इज़रायली सेना ने गाजा पर किया हमला ,रातभर बमबारी में गाजा छोड़ रहे 70 लोगों की मौत

और ज्यादा मिलें अधिकार…….

फर्जी पासपोर्ट के मामले में सीबीआई ने बंगाल और सिक्किम में 50 ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend