इजराइल और हमास की जंग का आज आठवां दिन है। इससे पहले देर रात इजराइली सेना बॉर्डर पार कर टैंकों के साथ गाजा में घुस गई। इजराइली सेना ने कहा है कि वो अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए गाजा में घुसी है। वहीं जंग का असर अब वेस्ट बैंक पर दिख रहा है। वहां, 49 लोगों के मरने की जानकारी है। यहां अब तब 950 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
वहीं रातभर हुई इजराइली बमबारी में गाजा छोड़कर जा रहे 70 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले इजराइल ने गाजा के उत्तरी शहरों से 11 लाख लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने का अल्टीमेटम दिया था।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 1900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 614 बच्चे और 370 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 7600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ इजराइल ने कहा है कि उसने लगभग 1,500 आतंकवादियों को मारा है।
भारत ने अबतक 447 लोगों को निकाला
भारत सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल के तेल अवीव से आज सुबह भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली पहुंचा है। शुक्रवार देर रात 235 लोगों को लेकर फ्लाइट रवाना हुई थी।भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इनके फ्लाइट में बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
इजराइल में फंसे 447 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया गया है। शुक्रवार सुबह एअर इंडिया की फ्लाइट से 212 लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।
बाथरूम में छिपे थे लोग, हमास के आतंकियों ने गोलियों से भूना
इजरायल हमास युद्ध लको आठ दिन हो चुके हैं। शनिवार साथ अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने इजरायल की सीमाओं में घुसकर कत्लेआम मचाया था। इस दौरान उन्होंने बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। उनके सामने जो आता गया वह उसे मौत के घाट उतारते गए। हमास के आतंकियों की क्रूरता के खौफनाक किस्से अब बाहर आ रहे हैं। इन्हीं में एक से एक वीडियो उस म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान का भी सामने आया, जहां आतंकियों ने भीषण कत्लेआम किया था।
इजरायली सेना ने साझा किया वीडियो
इजरायली डिफेंस फ़ोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ आतंकी बंदूकों से म्यूजिक फेस्टिवल परिसर में लगे रखे बाथरूम पर गोलियां बरसा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले से बचने के लिए इनमें कई लोग छुप गए थे। लेकिन शायद उन्हें मालूम नहीं था कि आतंकी उन्हें यहां भी मौत के घाट उतार देंगे।
WATCH Hamas terrorists indiscriminately shoot at bathrooms during the Nova Music Festival.
This just shows you that Hamas does not care who—they just kill. pic.twitter.com/Ve0u9HRLWT
— Israel Defense Forces (@IDF) October 13, 2023
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
- इज़रायली सेना ने कहा कि जमीनी बलों ने पिछले 24 घंटों में गाजा में “लोकलाइज” हमले किए. सेना ने कहा, हमले का उद्देश्य “लापता लोगों” को खोजने के अलावा “आतंकवादियों के क्षेत्र को साफ करना” था. इज़रायल ने आरोप लगाया है कि हमास ने पिछले हफ्ते हमलों के दौरान लगभग 150 इजरायली, विदेशी और डुअल नैशनल को बंधक लिया है.
- इजरायली सेना के एक बयान में कहा गया है, “पिछले 24 घंटों में, आईडीएफ (इजरायली सेना) बलों ने आतंकवादियों और हथियारों के क्षेत्र को साफ करने के प्रयास को पूरा करने के लिए गाजा पट्टी के क्षेत्र के अंदर लोकलाइज रेड मारे.”
- हमलों के बाद, घनी आबादी वाले गाजा क्षेत्र पर इजरायली एयर स्ट्राइक की एक के बाद एक लहर में कम से कम 1,900 गाजावासी – जिनमें 600 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं – मारे गए हैं.
- जैसे-जैसे क्षेत्र में हिंसा बढ़ती है, फिलिस्तीनियों के समर्थन में प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन और आवासीय भवनों पर इजरायली हवाई हमलों की निंदा के साथ मध्य पूर्व और उससे आगे के अन्य देशों में तनाव फैल गया है, जिसमें नागरिकों की मौत हो गई है. फिलिस्तीनियों के समर्थन में बेरूत, इराक, ईरान, जॉर्डन और बहरीन में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है.
- इज़रायल को अपने उत्तरी मोर्चे पर लेबनान स्थित हिजबुल्लाह समूह के साथ एक अलग टकराव का भी सामना करना पड़ रहा है. इजरायली सेना ने कहा कि एक विस्फोट के बाद सीमा अवरोध क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी सेना “लेबनानी क्षेत्र की ओर तोपखाने की आग से जवाब दे रही है”.
- इज़रायली हमले में दक्षिण लेबनान में एक रॉयटर्स वीडियो पत्रकार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य रॉयटर्स पत्रकार, एएफपी के दो और अल जज़ीरा के दो पत्रकार घायल हो गए.
- संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में 11 लाख फिलिस्तीनियों को 24 घंटे में तुरंत दक्षिण में स्थानांतरित होने की इजरायली सेना की सलाह “असंभव” थी.
- संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा, “जनसंख्या स्थानांतरण के लिए मजबूर करना मानवता के खिलाफ अपराध है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत सामूहिक सजा निषिद्ध है.”
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि गाजा के अस्पताल लगातार इज़रायली हवाई हमलों और गोलाबारी से मृतकों और घायलों की बड़ी संख्या को संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. डब्ल्यूएचओ ने कहा, गाजा में स्वास्थ्य प्रणाली “ख़राब स्थिति पर” है.
- हमास समूह के बहु-आयामी हमले का मुकाबला करने के लिए, इज़रायल ने अपनी सेना और वायु सेना की संयुक्त शक्ति के साथ, गाजा को मलबे में तब्दील करने के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घोषित प्रयास को पूरा करने के लिए 3 लाख रिजर्व जुटाए हैं.







