ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!

UB India News by UB India News
October 4, 2023
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ चुका है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर रात होने वाली है. लेकिन अभी तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है. ऐसे में इस मिशन के खत्म होने की संभावना जताई जा रही है. तीन-चार दिन के भीतर शिव शक्ति प्वाइंट पर अंधेरा छा जाएगा. विक्रम और प्रज्ञान के नींद से जगने की सभी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. हालांकि चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से इसरो की आस बनी रहेगी.

प्रोपल्शन मॉड्यूल लगातार 58 दिन से चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है. उसने अभी तक बहुत सारा डेटा इसरो को भेजा है. बता दें कि प्रोपल्शन मॉड्यूल में इसरो द्वारा SHAPE नाम का एक यंत्र लगाया गया है. जिसका काम अंतरिक्ष में छोटे ग्रहों के साथ-साथ एक्सोप्लैनेट्स की खोज में लगा हुआ है. चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल का काम शुरुआत में केवल विक्रम लैंडर को चांद की नजदीकी कक्षा में डालना था. 30 सितंबर को शिव शक्ति पॉइंट पर सूरज की रोशनी कम होने लगी.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल का काम शुरुआत में केवल विक्रम लैंडर को चांद की नजदीकी कक्षा में डालना था. उससे अलग होकर चांद का चक्कर लगाना था. प्रोपल्शन मॉड्यूल ने यह काम बेहद अच्छे से किया और अब इसरो प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगे शेप का पूरा फायदा उठा रहा है. यह अभी कम से कम चार से पांच महीने तक काम करेगा. नासा के मुताबिक अब तक 5 हजार से ज्यादा एक्सोप्लैनेट्स खोजे जा चुके हैं.

यानी कि ब्रह्मांड में अरबों-खरबों की संख्या में आकाशगंगाएं हैं और सभी एक-दूसरे से अलग हैं. लैंडर-रोवर जोड़ी दोनों ने मिशन पूरा कर लिया था और स्लीप मोड में चले गए थे. कोउरू और इस्ट्रैक, बेंगलुरु में यूरोपीय स्टेशन पिंग कर रहे थे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान -3 मिशन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया. इसने भारत को ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले देश के रूप में चिह्नित किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत, 36 घंटे में 31 की गई जान, आज रिपोर्ट सौंपेंगे विशेषज्ञ

महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत, 36 घंटे में 31 की गई जान, आज रिपोर्ट सौंपेंगे विशेषज्ञ

जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका

बिहार जातीय गणना का डाटा र‍िलीज करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कहा- अभी हम कुछ नहीं कर सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend