ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले RJD में होगा JDU का विलय, या फिर…:सुशील मोदी

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in पटना, भाजपा
0
चुनाव से पहले RJD में होगा JDU का विलय, या फिर…:सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक बार फिर से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू पर करारा हमला बोला है. उन्होंने ललन सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उनकी वजह से अब जेडीयू के पास विलय या विलीन होने का ही विकल्प बचा है. सुशील मोदी ने कहा है कि इस बात के पूरे आसार हैं कि चुनाव से पहले जेडीयू का आरजेडी में विलय हो जाए या फिर जेडीयू विलीन ही हो जाए. इसके अलावा और कोई विकल्प जेडीयू के पास नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि JDU में अन्तर्कलह तेज हो चुकी है. JDU अध्यक्ष और दलित मंत्री में सार्वजनिक मंच पर टकराव हो रहे हैं. मंत्री पर हत्या कराने की मंशा का आरोप विधायक लगा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ललन सिंह केंद्र सरकार में मंत्री न बन पाने की खीझ बीजेपी पर उतार रहे हैं.

JDU का विलय होगा

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू टूटने की ओर बढ़ रहा है और अगले चुनाव से पहले ललन सिंह की पार्टी का राजद में विलय होगा या इसका अस्तित्व विलीन हो जाएगा. सुशील मोदी ने कहा कि जदयू के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच टकराव सार्वजनिक हो रहा है. पार्टी के एक विधायक नीतीश कुमार के प्रिय मंत्री अशोक चौधरी पर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं. अन्तर्कलह चरम पर है.

JDU के खत्म होने के जिम्मेदार ललन सिंह होंगे

उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया , तभी से पार्टी में घुटन बढी और टूटन शुरू हुई. सुशील मोदी ने कहा कि यदि जदयू समाप्त हुआ, तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह होंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ उनका सारा गुस्सा सिर्फ इसलिए है कि वे 2019में केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाए. अब नीतीश कुमार से भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे. पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में वे शामिल नहीं हुए.

सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह पहले भी नीतीश कुमार को ‘तानाशाह’ बता कर कांग्रेस के साथ जा चुके हैं. उनका कोई भरोसा नहीं, लेकिन उन्होंने पार्टी के विधायकों-सांसदों का भविष्य अंधकारमय बना दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
गांधी जयंती से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला , श्रमिकों को मिलेगा पहले से अधिक मजदूरी

गांधी जयंती से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला , श्रमिकों को मिलेगा पहले से अधिक मजदूरी

तुर्की ने आत्मघाती हमले का लिया बदला, इराक में कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर किया हवाई हमला

तुर्की ने आत्मघाती हमले का लिया बदला, इराक में कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर किया हवाई हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend