ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश को चाहिए 16 सीटें, नहीं मिली तो टूटेगा जेडीयू?

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in Lokshbha2024, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
सियासत में मैसेज और पॉस्चर दोनों के मायने होते, क्या बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की लगातार होती रहीं मुलाकातों की असल वजह क्या है? यह अब तक किसी की समझ में नहीं आ रही थी। अब इस रहस्य से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। महागठबंधन के साथ आने से पहले भी नीतीश कभी कभार लालू के घर जाते रहे हैं। इधर हफ्ते में वे दो बार मुलाकात के लिए राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। लेकिन, यह पहला मौका है, जब लालू यादव खुद गुरुवार को नीतीश के घर पहुंच गए। हफ्ते भर के अंदर अपनी-अपनी पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं की यह तीसरी मुलाकात है।

राजद के साथ नीतीश को नहीं था मुश्किलों का अंदाजा

‘नीतीश कुमार की पार्टी टूट जाएगी। उनकी पार्टी के कई नेता एनडीए नेताओं के संपर्क में हैं’ यह दावा उपेंद्र कुशवाहा, आरसीपी सिंह और चिराग पासवान अक्सर करते रहे हैं। खुद नीतीश कुमार हाल के दिनों में कई मौकों पर बीजेपी के प्रति अपनी नजदीकी का एहसास कराते रहे हैं। इससे उन अटकलों को हवा मिलती रही है कि नीतीश कुमार का मन फिर डोल रहा है। ऐसी आशंका का पुख्ता आधार भी है। साल 2005 के पहले से ही बीजेपी के करीब रहे नीतीश ने लगातार 15 साल तक बीजेपी के साथ बिहार में सरकार चलाई है। पहली बार साल 2015 में उन्होंने बीजेपी से अलग होकर आरजेडी के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ा और उनकी पार्टी को खासा कामयाबी भी मिली थी। आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के साथ बिहार में बने महागठबंधन के नेता के रूप में उन्होंने बिहार की फिर कमान संभाल ली।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

Lalu yadav Meets Nitish Kumar

हालांकि 2017 आते-आते उनका मन महागठबंधन से ऊब गया और उन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ कर बीजेपी का हाथ पकड़ लिया। यह रिश्ता साल 2022 तक ही चल पाया। नीतीश फिर पलट कर महागठबंधन के साथ हो गए। उन्हें सीएम की कुर्सी आरजेडी ने सौंप दी। तब नीतीश कुमार को इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि इस खेल में उन्हें आगे किन मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है।

नीतीश न पीएम फेस बन पाए, न ‘इंडिया’ के संयोजक

महागठबंधन में आरजेडी ने नीतीश का स्वागत किया और उनकी शर्तें भी स्वीकार लीं। उन्हें सीएम बना दिया, लेकिन अपनी शर्त भी लाद दी कि वे राष्ट्रीय राजनीति का रुख करें। तेजस्वी के लिए जितनी जल्दी हो, बिहार की कुर्सी खाली करें। वे विपक्षी दलों को एकजुट कर 1977 जैसा मोर्चा बनाएं। आरजेडी उन्हें विपक्ष की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बनने में पूरा सहयोग करेगा। नीतीश अपने तिकड़म में तो उस वक्त कामयाब रहे, लेकिन उन्हें अपनी औकात का तभी पता चल गया, जब सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए उन्हें लालू यादव का सहारा लेना पड़ा। सोनिया ने भी बेमन से मुलाकात कर उन्हें टरका दिया। इसके बाद नीतीश ने चुप्पी साध ली। उन्हें तभी एहसास हो गया कि राहुल गांधी के रहते पीएम पद की दावेदारी करनी मुश्किल होगी।

विपक्षी एकता का टास्क पूरा करने का फल नहीं मिला

नीतीश कुमार ने उसके बाद से पीएम पद की दावेदारी से इनकार का सिलसिला शुरू कर दिया। भले ही उनकी पार्टी जेडीयू के लोग बार-बार यह कहते रहे कि नीतीश पीएम मटेरियल हैं या उनमें पीएम बनने के सारे गुण मौजूद हैं, लेकिन नीतीश ऐसी किसी संभावना से इनकार करते रहे। यहां तक कि बाद में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया और विपक्षी दलों को एकजुट करने का टास्क दिया, तब से नीतीश खुल कर यह कहने लगे कि वे पीएम पद के दावेदार नहीं हैं। जिन विपक्षी दलों से उन्होंने एकजुटता प्रस्ताव के साथ मुलाकात की, उन सबको आश्वस्त किया कि वे पीएम बनने की रेस में नहीं हैं। बहरहाल, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ तो बन गया, लेकिन नीतीश को संयोजक बनने की चर्चाओं पर विराम लग गया। अब तो यह उम्मीद खत्म ही हो गई है।

नीतीश को चाहिए 16 सीटें, नहीं मिली तो टूटेगा जेडीयू?

नीतीश कुमार को अब एहसास हो रहा है कि बीजेपी का साथ छोड़ कर उन्होंने बड़ी गलती कर दी। पीएम और संयोजक बनने की बात सपना हो ही गई, अब उनके सामने अपने 16 सिटिंग सांसदों को दोबारा उम्मीदवार बनाने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। नीतीश अगर लालू से मिलने बार-बार जाते रहे हैं तो इसके पीछे यही वजह है। लालू कुछ बोल नहीं रहे, जिससे नीतीश की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने लोकसभा टिकटों के बंटवारे के लिए विधायकों की संख्या को आधार बनाने की बात कह दी है। ऐसा हुआ तो नीतीश का सारा खेल बिगड़ सकता है। नीतीश को वह बात भी आरजेडी ने याद दिला दी है कि विधायकों की संख्या को आधार बना कर ही उन्होंने बीजेपी से बराबर का हिस्सा ले लिया था। महागठबंधन के घटक वाम दल भी यही बात कह रहे हैं। टिकटों के बंटवारे का यही आधार तय होता है तो नीतीश अपने सिटिंग सांसदों को टिकट नहीं दिला पाएंगे। ऐसे में टिकट से वंचित जेडीयू के नेता दूसरे दलों का रुख करेंगे। तब जेडीयू के टूटने की आशंका बढ़ जाएगी। नीतीश कुमार को पार्टी में टूट का भय ही सता रहा है। शायद यही वजह है कि वे बीजेपी के लिए खिड़की खोल कर रखना चाहते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
बिहार में बिन चुनाव हीं सियासी पारा चढ़ा आसमान पर ……

बिहार में बिन चुनाव हीं सियासी पारा चढ़ा आसमान पर ......

संभलने से पहले लड़खड़ाया I.N.D.I.A गठबंधन! पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर आप से बढ़ी तकरार

संभलने से पहले लड़खड़ाया I.N.D.I.A गठबंधन! पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर आप से बढ़ी तकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend