ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘जगहंसाई’ के दौर से गुजर रहा नीतीश-लालू की पार्टी के नेताओं का रिश्ता

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में बड़ा सस्पेंस है। नेता आपस में लड़ रहे। परस्पर विरोधी नेता हों तो लड़ाई-झगड़े की बात समझ में आती है, लेकिन जब एक ही दल के नेता आपस में लड़ने लगे तो यह बात कैसे किसी के गले उतरेगी। बिहार में हाल के दिनों में कई ऐसी बातें या घटनाएं हुई हैं, जिसे दलीय निष्ठा से जुड़े नेता-कार्यकर्ता और समर्थक समझ नहीं पा रहे। राजद और जेडीयू दोनों एक दूसरे के साथ सरकार में हैं। कई बार ये बात निकल कर सामने आई है कि दोनों दल मिल गए, लेकिन पार्टी के नेताओं के दिल नहीं मिले। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी उपचुनाव में इस बात को देखा गया। जब आरजेडी और जेडीयू का वोट एक दूसरे में ट्रांसफर नहीं हुआ। नीतीश कुमार ने उस हार के बाद पार्टी में समीक्षा करने की बात भी कही। अब एक बार नेताओं के आपसी रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

नीतीश के सामने ललन सिंह-अशोक चौधरी भिड़े

जेडीयू कार्यालय में अपने नेता नीतीश कुमार के सामने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह लड़ गए थे। संयोगवश नीतीश भी वहां मौजूद थे। नीतीश के सामने संकट यह कि वे किसका पक्ष लें। इसलिए चुपचाप वहां से खिसक जाना ही उन्होंने बेहतर समझा। दोनों नेता के भिड़ने का कोई बड़ा कारण नहीं था। बरबीघा से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले अशोक चौधरी पहली बार कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। बरबीघा उनके पिता का कार्य क्षेत्र भी रहा है। स्वाभाविक है कि अशोक चौधरी के संबंध उस इलाके के लोगों से रहे होंगे। अक्सर वे वहां की यात्रा भी करते हैं। कांग्रेस के अपने पुराने साथियों से मिलते हैं। ललन सिंह इसे दूसरे के क्षेत्र में अशोक चौधरी की दखलंदाजी मानते हैं। संभव है कि ललन सिंह के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते वहां से इस तरह की कोई सूचना आई हो। लेकिन जिस तरह नीतीश के सामने दोनों भिड़े, वह आम लोगों के बीच तो संशय पैदा करता ही है।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

‘ठाकुर’ के सवाल पर अब आरजेडी में हुआ बवाल

आरजेडी अघोषित तौर पर सुप्रीमो वाली पार्टी है। पदधारी कोई रहे, चलती लालू यादव के परिवार की ही है। लालू या तेजस्वी यादव ही आरजेडी के नीतिगत या अन्य किसी मामले में फैसला लेते हैं। अमूमन ऐसी पार्टियों के नेता अपना मुंह बंद ही रखना चाहते हैं। आपस में भिड़ने से भी बचते हैं। पर, अब ऐसा नहीं रहा। आरजेडी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने प्रसंगवश ‘ठाकुर’ को लेकर एक कविता पढ़ी। इसे ठाकुरों (राजपूतों) ने अपना अपमान तो माना ही, बाहुबली सांसद आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी के विधायक चेतन आनंद हत्थे से उखड़ गए हैं। उन्होंने कविता को ठाकुरों के लिए अपमानजनक बताया है। उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अब RJD में मनोज झा और चेतन आनंद भिड़े हैं

आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ‘हम “ठाकुर” हैं साहब !! सबको साथ लेकर चलते हैं ! इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है ! समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं ! जब हम दूसरों क बारे में गलत नहीं सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करेंगे ! ! सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिना नाम लिए मनोज झा के खिलाफ उन्होंने यह टिप्पणी लिखी है। हालांकि अंत में उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे मनोज झा को ही अपनी बात सुना रहे हैं। हैश टैग के साथ लिखा है- #माननीय सांसद श्री मनोज झा के विचारों का पुरजोर विरोध ! यानी जेडीयू के बाद अब आरजेडी नेताओं में भी रगरा शुरू हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
कोटा कोचिंग: कामयाबी या मौत की फैक्ट्री?

कोटा में एक और छात्र ने की आत्‍महत्‍या, एक साल से कर रहा था नीट की तैयारी

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स केस मामले में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स केस मामले में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend