चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में चौथे दिन बुधवार को भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं। इनमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मिला। शिफ्ट कौर ने 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजीसन में वर्ल्ड रिकॉर्ड 469.6 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। आशी चौकसे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
इससे पहले भारतीय शूटर मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्दम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। उधर, 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय विमेंस टीम शिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर मेडल जीत लिया। अब तक एशियन गेम्स में भारत के 18 मेडल हो गए हैं।
4 दिनों में मेडल टैली में भारत
भारत को एशियन गेम्स में अब तक 18 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड हैं। इनमें 3 गोल्ड शूटिंग में आए हैं। एक गोल्ड घुड़सवारी टीम इवेंट में जीता। वहीं, महिला विमेंस क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को 5 सिल्वर मिले हैं। इनमें शूटिंग में 2, रोइंग में 2 और सेलिंग में 1 है। रोइंग में 3 और शूटिंग में 4 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं, जबकि एक सेलिंग में आया है।
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अब तक चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते हैं. भारत ने सबसे अधिक 7 मेडल शूटिंग में जीते हैं. इसमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इसके बाद रोइंग में भारत को 5 पदक मिले हैं. इसमें 2 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं. क्रिकेट में भी भारत को गोल्ड मेडल मिला है. महिला टीम ने एक दिन पहले क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ही एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था और पहले ही मौके पर गोल्ड मेडल जीत लिया. इसके अलावा सेलिंग में 2 और घुड़सवारी में भी एक पदक जीता है. घुड़सवारी में भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है.







