ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है, तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
September 27, 2023
in केंद्रीय राजनीती, कैरियर
0
2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है, तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी एक बार फिर से देश से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9वें रोजगार मेले से जुड़े और उन्होंने 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। रोजगार मेले में पीएम मोदी सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा उम्मीदवारों को संबोधित किया।

रोजगार मेले में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे.’ इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत कमाल कर रहा है.

‘आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है’

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम से ये सफलता हासिल की है। इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। देश भर में आज गणेश उत्सव की धूम चल रही है। इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है।’

9वां रोजगार मेला
मंगलवार को 9वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले को देशभर के कुल 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी  दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य 45 जगहों पर मौजूद युवाओं को भी सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए नए कर्मचारियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 9 वर्षों में, हमारी योजनाओं ने और भी बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है. हमारी नीतियां नई मानसिकता, सामग्री निगरानी, ​​​​मिशन मोड कार्यान्वयन और जन भागीदारी पर आधारित हैं. 9 वर्षों में सरकार ने मिशन मोड पर नीतियों को लागू किया है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों आप सभी को देश की विकास यात्रा में सरकार के साथ सीधे काम करने का अवसर मिल रहा है. मैं आप सबको बधाई देता हूं भारत के संकल्प को सिद्धि तक लाने ले लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.’

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में इनोवेटिव तरीके से बड़े बदलाव हुए हैं. तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से भ्रष्टाचार घटा है और सुविधाएं बढ़ी हैं. इससे पहले 8वां रोजगार मेला 28 अगस्त को आयोजित किया गया था. जिसमें पीएम मोदी ने 51 हजार 106 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे.

क्या है रोजगार मेला?
पीएम मोदी ने देश के केंद्रीय विभागों में 2023 के अंत तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। पीएम ने अधिकारियों को सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सरकार की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इससे पहले भी 8 रोजगार मेले का आयोजन हो चुका है।

अब तक इतने नियुक्ति पत्र मिले
केंद्र सरकार की ओर से पहला रोजगार मेला 22 अक्‍टूबर 2022 को आयोजित किया गया था। इसमें 75 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए गए थे। दूसरे मेले में 71 हजार, तीसरे मेले में 71 हजार, चौथे मेले में 71 हजार, पाचवें-छठे-सातवें मेले में 70-70 हजार युवाओं को नियु्क्ति पत्र बांटे गए थे। आठवें रोजगार मेले का आयोजन इसी साल अगल्सत में किया गया था जिसमें 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया था। ये सभी युवा केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में काम करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 15, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
आज UN जनरल असेंबली में गरजेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक, सभी को देंगे करारा जवाब

आज UN जनरल असेंबली में गरजेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक, सभी को देंगे करारा जवाब

एशियाड का आज तीसरा दिन:भारत की झोली में 12वां पदक, नेहा ने रजत पदक जीता; हॉकी टीम ने भी बड़ी जीत हासिल की

एशियाड का आज तीसरा दिन:भारत की झोली में 12वां पदक, नेहा ने रजत पदक जीता; हॉकी टीम ने भी बड़ी जीत हासिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend