ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियाड का आज तीसरा दिन:भारत की झोली में 12वां पदक, नेहा ने रजत पदक जीता; हॉकी टीम ने भी बड़ी जीत हासिल की

UB India News by UB India News
September 27, 2023
in खास खबर, खेल
0
एशियाड का आज तीसरा दिन:भारत की झोली में 12वां पदक, नेहा ने रजत पदक जीता; हॉकी टीम ने भी बड़ी जीत हासिल की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।

तीसरे दिन विभिन्न खेलों में प्रदर्शन
हॉकी- भारत ने सिंगापुर को मेडल की होड़ से किया बाहर

तीसरे दिन भारत ने एशियन गेम्स में हॉकी में सिंगापुर को 16-1 से हराकर अच्छी शुरुआत की। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 4 और मंदीप सिंह ने 3 गोल किए। इनके अलावा वरूण कुमार, अभिषेक ने 2-2 गोल किए।

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

जूडो: दो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
जूडो में दो खिलाड़ियों ने मेडल की उम्मीद को बरकरार रखा है। तुलिका मान 75 किलो वेट में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वहीं भारत के अवतार सिंह भी पुरुषों के 100 किग्रा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला UAE के दजफर कोस्तोव से होगा।

फेंसिंग: भवानी देवी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भवानी देवी ने फेंसिंग में एशियन गेम्स में मेडल की उम्मीद को बरकरार रखा है। वह सेबर के इंडिविजुअल में प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम चौथे स्थान पर रही
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड में रमित और दिव्यांश सिंह को ब्रॉन्ज मेडल के इवेंट में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अभी 10 मीटर एयर पिस्टल में मेडल की उम्मीद बरकरार है। मनु भाकर का इवेंट अभी होना है।
दूसरे दिन 6 मेडल आए, इनमें दो गोल्ड
एशियाड के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 6 मेडल जीते। इनमें दो गोल्ड, 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारतीय महिला टीम और राइफल शूटिंग पुरुष टीम ने देश को गोल्ड दिलाए। शूटिंग और रोइंग से दो-दो ब्रॉन्ज मिले। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 5 मेडल जीते थे।

वुशू: सूर्या भानू प्रताप और सूरज यादव क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे। जीतने पर सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले में हिस्सा लेंगे।

साइकलिंग में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग: रोजित सिंह यांगलेम, एसो और रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम की भारतीय तिकड़ी 45.394 सेकेंड के समय के साथ नौ टीमों में से सातवें स्थान पर रही।

महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग: सेलेस्टिना, त्रियाशा पॉल और मयूरी धनराज ल्यूट की भारतीय तिकड़ी 52.898 सेकेंड के समय के साथ सात टीमों में से अंतिम स्थान पर रही।

पुरुष टीम परस्यूट क्वालीफाइंग: विश्वजीत सिंह, वेंकप्पा केंगलगुट्टी, नीरज कुमार और दिनेश कुमार की भारतीय चौकड़ी 4:16.085 सेकेंड के समय के साथ सात टीमों में से अंतिम स्थान पर रही।

भवानी देवी की हार

तलवारबाजी में क्वार्टर फाइनल मैच में भवानी देवी को हार का सामना करना पड़ा है। भारत की भवानी देवी को महिलाओं की सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में चीन की शाओ याकी के खिलाफ 7-15 से हार का सामना करना पड़ा।

सोमवार को मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की फोटो देखें:

भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया।
भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया।
चीन के हांगझोउ में शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
चीन के हांगझोउ में शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन को गोल्ड और साउथ कोरिया को सिल्वर मेडल मिला।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन को गोल्ड और साउथ कोरिया को सिल्वर मेडल मिला।
एशियन गेम्स में शूटिंग के मेंस रैपिड फायर में आदर्श सिंह, अनीश भनवाला और विजयवीर सिद्धू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
एशियन गेम्स में शूटिंग के मेंस रैपिड फायर में आदर्श सिंह, अनीश भनवाला और विजयवीर सिद्धू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रोइंग के मेंस पेयर-4 फाइनल में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, और आशीष ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
रोइंग के मेंस पेयर-4 फाइनल में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, और आशीष ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
रोइंग मेंस क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान, सुखमीत सिंह ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रोइंग मेंस क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान, सुखमीत सिंह ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

15 खेलों के 109 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
मंगलवार को 15 खेलों के 109 भारतीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। सबसे ज्यादा खिलाड़ी मेंस हॉकी और सबसे कम फेंसिंग के होंगे। आगे ग्राफिक्स में देखिए किस खेल के कितने खिलाड़ी…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

Next Post
शिवराज की गद्दी पर मंडरा रहा है संकट!

शिवराज की गद्दी पर मंडरा रहा है संकट!

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच क्यों मच रही मारामारी

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच क्यों मच रही मारामारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend