ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कहीं धुंधली न पड़े़ नए सूरज की रोशनी…

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in Lokshbha2024, महिला युग
0
महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी, 33% रिजर्वेशन का पहला पड़ाव पार, अब आगे क्या होगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ दिनों में भारतीय राजनीति की तस्वीर बदली है। साल १९७४ में पहली बार जब भारत के संसद में महिलाओं की स्थिति के आकलन संबंधी समिति की रिपोर्ट में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया गया और राजनीतिक इकाइयों में उनकी कम संख्या का हवाला देते हुए पंचायतों और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की सिफारिश की गई तब किसी ने सोचा नहीं था कि संबंधित समिति के सुझाव को फलीभूत होने में दशक–दर–दशक बीत जाएंगे और इस नीतिगत दूरदर्शिता को २०२३ में जाकर अमलीजामा पहनाया जाएगा।

इन सिफारिशों के कुछ समय बाद साल १९९३ में संविधान में ७३वें और ७४वें संशोधन के तहत पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं के लिए ३३ प्रतिशत सीटें आरक्षित तो कर दी गइ पर संसद में उनकी सीटें पक्की करने का मामला तब भी अटका रहा। किसी ने महिलाओं को बराबरी की पंक्ति में बिठाने की कोई जद्दोजहद नहीं की। ये पहली बार हुआ जब १९९६ में ८१वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में इसे पहली बार संसद में पेश किया। तब से लेकर आज तक इसे विरोध के कई स्तरों से गुजरना पड़ा। इसे राजनैतिक साहस ही कहेंगे कि साल २०१० में तमाम राजनीतिक अवरोधों को दरकिनार कर राज्यसभा में इस विधेयक पारित करा लिया गया था पर लोक सभा में बात फिर भी नहीं बन सकी। आज इतने वर्षों बाद कुछ राजनैतिक साहसिक प्रयासों ने इसे इसे गहरे अंधेरे बादलों की ओट से निकालकर चमकते रूप में दुनिया के सामने रखा है। निश्चित ही यह वंदनीय है। धुंधलका छंटा है और नई रोशनी से हम लकदक हैं। सदन में महिलाओं की बढ़ी हुई उपस्थिति से एक सकारात्मक और संवेदनशील संदेश जाएगा कि हम ने केवल नारी को पूजते हैं बल्कि उसे समता और सम्मान की थाली में सजाते भी हैं। हिलेरी क्लिंटन अकसर कहती थी जब तक महिलाओं की आवाज नहीं सुनी जाएगी तब तक सच्चा लोकतंत्र परकल्पित नहीं हो सकता‚ लेकिन भारत की महिलाओं ने लंबे समय तक इसकी बाट जोही है। उनकी पीड़ा तब और दोहरी हो जाती थी जब रवांडा‚ बोलिविया और क्यूबा जैसे देशों में पचास प्रतिशत से ज्यादा महिला सांसद अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुई थीं‚ लेकिन हमारी संसद में केवल ११.८ प्रतिशत के प्रतिनिधित्व से ही उन्हें संतोष करना पड़ता था। बहरहाल देर आए दुरु स्त आए। ॥ अब मौसम का मिजाज जो बदला है तो महिलाएं भी अपनी सजगता‚ बुद्धिमत्ता और तर्कशीलता के साथ पूरी तरह लामबंद हो जाएं। उनके अधिकारों और संविधान प्रदत्त अवसरों का उनके हित में इस्तेमाल हो इसके लिए उन्हें सतर्क‚ सजग और सक्रिय बनना होगा। अभी मीलों सफर और तय करना है। मंजिल दूर है ये तो तो बस छोटे–छोटे ठिकाने हैं। इस सफर में अति उत्साह पानी न फेर दे इसका उन्हें विशेष ध्यान रखना होगा।

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

अब चूंकि लैंगिक असमानता की खाइयों को पाटकर वे एक कदम और आगे बढ़ चुकी हैं तो बहुत संभव है कि आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में उनके पति या अन्य पुरु ष संबंधियों के प्रभाव के आधार पर नहीं बल्कि उनके अपने व्यक्तिगत कार्यों और संपर्कों के बूते उन्हें चुनावी टिकट दिया जाय। इसके लिए उन्हें अपना प्रभावशीलता बढ़ानी होगी। पुरुषों की छाया से निकल कर जनसंपर्क और सतत कार्यशीलता के जरिए अपना विशाल चमकता व्यक्तित्व गढ़ना होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

Next Post
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हम एक बार फिर चुनाव जीत रहे : राहुल

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हम एक बार फिर चुनाव जीत रहे : राहुल

उद्योग विभाग से जीविका दीदी को जोड़ा जा रहा हैः मंत्री

उद्योग विभाग से जीविका दीदी को जोड़ा जा रहा हैः मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend