ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया गठबंधन में सभी नीतीश कुमार के नाम पर सहमत हैं

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in जदयू, पटना
0
इंडिया गठबंधन में सभी नीतीश कुमार के नाम पर सहमत हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों केंद्र की राजनीति को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके साथ ही ‘इंडिया’ गठबंधन (India Alliance) में भी नीतीश कुमार पीएम कैंडिडेट के रेस में हैं. इस बात की चर्चा भी होती रहती है. महागठबंधन के कई नेता नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट पहले से ही बताते रहे हैं. वहीं, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह जेडीयू (JDU) नेता महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) से मीडिया ने पूछा कि क्या आप नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हैं? इस पर उन्होंने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार सर्वगुणसंपन्न व्यक्ति हैं. इंडिया गठबंधन में तत्काल सभी नीतीश कुमार के नाम पर सहमत हैं. पीएम उम्मीदवार को लेकर जब भी घोषणा होगी तो वह नाम नीतीश कुमार का ही होगा.

‘प्रधानमंत्री बनने के लिए सारे गुण नीतीश कुमार के पास है’
महेश्वर हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार पांच बार केंद्र सरकार में मंत्री, 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. प्रधानमंत्री बनने के लिए सारे गुण नीतीश कुमार के पास है. देश में समाजवादी विचारधारा के जितने लोग देश में हैं वह सभी चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार बनें. वहीं, महेश्वर हजारी के इस बयान ने बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज कर दी है.

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

सीएम नीतीश को कई नेता बता चुके हैं पीएम कैंडिडेट
बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता मुहिम की शुरुआत की. इस मुहिम के बाद ही विपक्ष ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया. इसकी तीन बैठकें भी हो चुकी हैं. नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. हालांकि पीएम कैंडिडेट को लेकर सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछने पर उन्होंने अपने को इस रेस से बाहर बता चुके हैं, लेकिन जेडीयू के कई नेता सीएम नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट खुले मंचों से कहते आ रहे हैं. कुछ दिन पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी नीतीश कुमार की खूब तारीफ की थी. इसके साथ ही आरजेडी के नेता भी नीतीश को पीएम कैंडिडेट बता चुके हैं. वहीं, अब इससे ‘इंडिया’ गठबंधन में समन्वय और आगे की रणनीति पर सभी की नजर टिकी हुई है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
कैसे जागेंगे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर?

कैसे जागेंगे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर?

कांग्रेस के ‘ऑपरेशन पंजा’ का क्या होगा?

कांग्रेस के 'ऑपरेशन पंजा' का क्या होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend