ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नारी विकास के नए युग की गारंटी पूरी की” : महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in खास खबर
0
नारी विकास के नए युग की गारंटी पूरी की” : महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को भाजपा मुख्‍यालय में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन विधेयक (Nari Shakti Vandan Bill) के लोकसभा और राज्‍यसभा में पारित होने पर बधाई दी है. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक नया इतिहास बनते देखा है और हमारा सौभाग्‍य है कि कोटि-कोटि जनों ने हमें यह सौभाग्‍य दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि सालों तक इस निर्णय की चर्चा होगी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस निर्णय से आज हर नारी का आत्‍मविश्‍वास आसमान पर है. उन्‍होंने कहा कि कभी किसी निर्णय में देश के भाग्‍य को बदलने की क्षमता होती है. हम ऐसे ही निर्णय के साक्षी बने हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश की माताएं बहनें खुशियां मना रही हैं. यह सामान्य कानून नहीं है बल्कि नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है. यह अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पूर्ण बहुमत वाली सरकार आवश्‍यक : PM मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है. उन्‍होंने कहा कि पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सच्‍चाई बन गया है. इस कानून ने फिर साबित कर दिया है कि देश को आगे ले जाने के लिए पूर्ण बहुमत वाली मजबूत और निर्णायक सरकार बहुत आवश्‍यक है.

यह मोदी की गारंटी का प्रमाण है : PM मोदी
पीएम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि इसके लिए बीजेपी तीन दशक से प्रयासरत थी. उन्‍होंने इस विधेयक के पारित होने पर कहा कि यह मोदी की गारंटी का प्रमाण है. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं का जीवन सुधारने की दिशा में यह प्रयास है. महिला आरक्षण को लागू करने में तमाम अड़चनें थी, लेकिन जब नीयत साफ होती है तब सब अच्छी चीजें होती हैं.

विपक्ष पर भी जमकर बरसे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर भी बरसे. उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले संसद में महिला आरक्षण विधेयक की प्रति फाड़ दी थी, उन्होंने भी नारी शक्ति मजबूत होने के कारण इसका समर्थन किया.

सभी राजनीतिक दलों और सांसदों का अभिनंदन : PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और सांसदों का अभिनंदन करता हूं, क्‍योंकि उन्‍होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह सहयोग किया है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिससे महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिलेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
पटाखों पर जारी रहेगा बैन

पटाखों पर जारी रहेगा बैन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन विवाद………

सनातन पर उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend