ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

UB India News by UB India News
September 21, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
यूपी से दिल्ली का रास्ता…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावों में चूंकि संगठन की बड़ी भूमिका होती है‚ इसलिए हर दल चाहता है कि उसका जमीनी स्तर तक संगठन मजबूत रहे। उत्तर प्रदेश (यूपी) में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह कुछ दिन पहले ही अपने करीब ७१ प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदलकर एक तरह से संगठन को जहां चाकचौबंद करने का प्रयास किया है‚ वहीं वह मतदाताओं को यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि उनकी आकांक्षाओं को भी राजनीतिक तौर पर ध्यान रखा जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान के बाद योगी आदित्य नाथ दूसरे मुख्यमंत्री हैं‚ जिन्हें दूसरा कार्यकाल मिला है। फिर शासन का योगी मॉडल भी भाजपा शासित राज्यों में लगातार लोकप्रिय होता गया है। इसलिए योगी के सामने चुनौती है कि यूपी में लोकसभा चुनावों में अपनी कामयाबी दिखाएं। इस लिहाज से कह सकते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व की भी परीक्षा है। शायद यही वजह है कि जिलाध्यक्षों को बदलने के लिए यह कवायद की गई।

उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता है कि दिल्ली की राह इसी राज्य से होकर जाती है। सिर्फ पीवी नरसिंह राव का कार्यकाल ऐसा रहा‚ जिसे इस कहावत के हिसाब से अपवाद कहा जा सकता है। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा यानी अस्सी सीटें आती हैं। पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जहां ६२ सीटें मिलीं‚ वहीं उसके सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिलीं। हालांकि इसके पहले के चुनाव में भाजपा को राज्य की ७३ सीटें मिली थीं। उसके पहले राज्य में भाजपा की जो स्थिति थी‚ उसे बेहतर भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन संगठन और रणनीति के दम पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश की धरती पर कमाल किया और तीस सालों के अंतराल के बाद अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रही। भाजपा शायद ऐसा ही कमाल साल २०२४ के आम चुनावों में दिखाना चाहती है। जिलाध्यक्षों के बदलाव को भाजपा की इसी कोशिश के तौर पर देखा जाना चाहिए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

उत्तर प्रदेश में ९८ संगठनात्मक जिले हैं‚ जिनमें से २९ जिलों के पुराने अध्यक्षों पर ही भरोसा किया है‚ जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी‚ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर और बीजेपी के राजनीतिक सफर का शक्तिपुंज अयोध्या जनपद प्रमुख हैं। आगरा और बरेली में भी पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। पार्टी ने इसके साथ ही वाराणसी और गोरखपुर जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ ही महानगर अध्यक्षों को भी बनाए रखा है। माना जा रहा है कि जिन २९ जिलाध्यक्षों पर भरोसा बनाए रखने की वजह है‚ वहां हुए पंचायत और नगर निगम चुनावों में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन। एक तरह से कह सकते हैं कि इन जिलाध्यक्षों पर भरोसा जताकर पार्टी ने माना है कि इनकी ही अगुआई में पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव में फिर से अपना दमखम दिखाने में मदद मिलेगी। भाजपा ने पूरे राज्य को संगठन के लिहाज से छह क्षेत्रों में बांट रखा है। इनमें पार्टी ने सबसे ज्यादा पश्चिमी क्षेत्र से १७ जिलाध्यक्षों को बदला है। वहीं कानपुर क्षेत्र में १३ जिलों को नए अगुआ दिए गए हैं। इसी तरह ब्रज‚ काशी और अवध क्षेत्र के दस–दस जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। इस तरह गोरखपुर क्षेत्र में ०९ जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। पार्टी ने सबसे ज्यादा बदलाव पश्चिमी क्षेत्र में किया है। इस इलाके में १९ जिला इकाइयां हैं‚ जिनमें से १७ के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। इस इलाके में हालांकि गाज़ियाबाद महानगर व सहारनपुर जिलों के अध्यक्षों को नहीं बदला गया है। जाटलैंड के रूप में विख्यात इस इलाके में राज्य की १४ लोक सभा सीटें आती हैं। पिछले कुछ चुनावों से जाटलैंड को लेकर भाजपा चिंतित है। इसकी वजह यह है कि भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी का समाजवादी पार्टी के साथ समझौता है। पश्चिमी क्षेत्र में पिछली बार बहुजन समाज पार्टी भी सेंध लगाने में कामयाब रही थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि उसे चुनाव में किसी भी तरह का खामियाजा उठाना पड़े।

नए बने जिला अध्यक्षों में तकरीबन आधे जिला अध्यक्ष ऐसे रहे‚ जो पहले से ही संगठन में काम कर रहे थे। कोई जिले में महामंत्री था‚ कोई जिला उपाध्यक्ष था‚ तो कोई जिले में ही मंत्री था। कार्यकर्ता पहले की नीति की वजह २०२४ का लोकसभा चुनाव है। जिसमें करीब सात महीने का ही वक्त बचा है। ऐसे में पार्टी के कई अभियान हाल ही में संपन्न हुए हैं‚ कुछ चल रहे हैं और तमाम नए अभियान आने वाले दिनों में शुरू होने वाले हैं। इसमें सबसे पहले पीएम मोदी के जन्मदिन पर जारी सेवा पखवाड़ा भी शामिल है। माना जा रहा है कि अगर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और पहले से संगठन में काम नहीं कर रहे लोगों पर भरोसा जताती तो उसके लिए कई चुनौतियां खड़ी हो सकती थीं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी नए व्यक्ति को कमान दी जाती तो उसे अपने संगठन और उसकी चुनौतियों को समझने में दिक्कत होती। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ सकता था।

पार्टी ने इस बदलाव में जातीय संतुलन साधने की भी भरपूर कोशिश की है। पार्टी ने सबसे ज्यादा भरोसा अन्य पिछड़ा वर्ग पर जताया है। राज्य में करीब ५२ प्रतिशत आबादी इसी वर्ग से आती है। साल २०१४ के लोकसभा चुनावों के बाद हुए हर चुनाव में भाजपा पर इस वर्ग ने भरोसा जताया है। शायद यही वजह है कि इस बार के बदलाव में पिछड़े वर्ग के बहुत लोगों पर भरोसा जताया गया है। बदले गए जिलाध्यक्षों में तीस इसी वर्ग से आते हैं। आमतौर पर जिलास्तरीय सांगठनिक फेरबदल में महिलाओं पर कम ही भरोसा जताया जाता है। इस बार भी पार्टी ने सिर्फ चार महिलाओं पर ही भरोसा जताया है। हाल के दिनों में ब्राह्मण मतदाताओं के एक वर्ग में पार्टी को लेकर मायूसी देखी गई। शायद यही वजह है कि इस बदलाव में बीस ब्राह्मणों को भी जगह दी गई है। पार्टी ने बलिया से जहां पूर्व विधायक संजय यादव पर भरोसा जताया है तो वाराणसी से पूर्व विधानपरिषद सदस्य हंसराज वर्मा को ही कमान दी गई है। पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची में २१ जहां ठाकुर हैं‚ वहीं पांच दलित वर्ग से। पार्टी के कोर वोटर वर्ग में सम्मिलित भूमिहार वर्ग के तीन और कायस्थ वर्ग के पांच लोगों को मौका मिला है। इसी तरह वैश्य समुदाय के दस लोगों को जिलाध्यक्ष की कुर्सी दी गई है।

साफ है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अगुआई में पार्टी ने अपनी तरह से सांगठनिक सेना सजाने की कोशिश की है। जिसका मकसद लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए दिल्ली की राह आसान करना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
महिला आरक्षण बिल 2021 का चुनावी जुमला हैः ललन सिंह

महिला आरक्षण बिल 2021 का चुनावी जुमला हैः ललन सिंह

तत्काल प्रभाव से महिला आरक्षण लागू हो

तत्काल प्रभाव से महिला आरक्षण लागू हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend