ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘2024 का इंतजार क्यों? तुरंत लागू किया जा सकता था…

UB India News by UB India News
September 22, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
‘2024 का इंतजार क्यों? तुरंत लागू किया जा सकता था…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार (21 सितंबर) को महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) और जातीय गणना पर कहा कि ये तो हो जाना चाहिए था. इतनी देर क्यों हो रही है? 2024 की क्या जरूरत है? ये तो तुरंत लागू किया जा सकता था. हर दस साल पर हो रहा था. 1931 से शुरू हुआ. अब नहीं कर रहे हैं तो वो लोग जानें. लेकिन यह (महिला आरक्षण) अच्छी बात है. इसमें कुछ देरी होगी, लेकिन जब भी यह लागू होगा यह महिलाओं के लिए अच्छा होगा.

दरअसल, गुरुवार (21 सितंबर) को स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन एसके मेमोरियल हॉल परिसर में किया गया था. यहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री इजराइल मंसूरी भी शामिल हुए. सबने स्वर्गीय भोला पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की.

RELATED POSTS

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

सीताराम येचुरी से मुलाकात पर क्या कहा?

सीताराम येचुरी से मुलाकात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि विपक्ष के लोगों के बीच में हम लोगों की एकता हुई है. आपस में बात होती है जो यहां आते हैं आपस में बात करते हैं. उस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है. सबको बुलाकर आगे बढ़ाना है. भोपाल में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली टल जाने पर जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल किया तो वे समझ नहीं पाए. इस पर विजय चौधरी ने कहा कि वो रैली अभी फाइनल ही नहीं थी वह कहा जा रहा है कि टल गई.

इस सवाल पर कि बीजेपी का कहना है कि कोई काम ही नहीं दिख रहा है आपका. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग (बीजेपी) तो कहेगा कि कोई काम नहीं करते हैं, तो आप लोगों (मीडिया) पर तो कब्जा किए हुए है. आप ही जब जानिएगा तो एक बार लिख ही न दीजिएगा. एक बार जब उन लोगों से मुक्ति मिलेगी तो आप सबको अधिकार मिलेगा. आप लोगों को पता नहीं होगा कि हमलोगों का पत्रकारों से क्या संबंध है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

Next Post
लेंड फोर जॉब्स मामला..आज टली सुनवाई , राऊज एवेन्यू कोर्ट मे अब कल होगी सुनवाई

लेंड फोर जॉब्स मामला..आज टली सुनवाई , राऊज एवेन्यू कोर्ट मे अब कल होगी सुनवाई

कुलियों से मिलने रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी

कुलियों से मिलने रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend