कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने यात्रियों का सामान भी उठाया. जिसका वीडियो सामने आया है. कांग्रेस पार्टी ने एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी और कुलियों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है.’
बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लोगों से लगातार मिल रहे हैं. इससे पूर्व उन्होंने हरियाणा में ट्रैक्टर चलाया था और किसानों के साथ खेत में धान को रोपनी की थी. इसके बाद उन्होंने मोटर मैकेनिकों से भी मुलाकात की थी. राहुल गांधी दिल्ली स्थित करोलबाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए थे.
भारत जोड़ो यात्रा जारी
शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे और कुलियों के साथ मुलाकात की। कांग्रेस ने राहुल की कुलियों के साथ फोटो ट्वीट करके लिखा कि राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
पहले भी कर चुके ऐसा काम
कुछ ही दिनों पहले राहुल गांधी सब्जी मंडी में लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे। एक बार राहुल अचानक दिल्ली के करोलबाग पहुंच गए। यहां उन्होंने साइकिल व्यापारियों और साइकिल बनाने वालों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बाइक के दुकान में जाकर भी लोगों से बात की। बाइक मैकेनिक की दुकान पर भी राहुल गांधी ने बाजार में आने वाली समस्याओं पर बात की। इसके अलावा राहुल ने ‘6 घंटो तक दिल्ली-चंडीगढ़ यात्रा में ट्रक ड्राइवरों के साथ बातचीत की थी। इसके अलावा राहुल गांधी दिल्ली के मुखर्जी नगर भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां यूपीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों के साथ चर्चा भी की थी।







