ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सनातन धर्म के अपमान की राजनीति, द्रमुक नेताओं के बयानों ने I.N.D.I.A के लिए खड़ी की बड़ी मुसीबत

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन ,सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर होगी चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु के मुख्य मंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्‍टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया बताते हुए यह जो कहा कि उसका विरोध नहीं, बल्कि पूरी तरह खात्मा कर दिया जाना चाहिए, उस पर भाजपा के साथ हिंदू संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया होनी ही थी। इसके बाद भी वह अपने बयान पर कायम हैं। उदयनिधि के बाद उन्हीं की पार्टी यानी द्रमुक के एक अन्य नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा ने सनातन धर्म को एड्स और कुष्ठ रोग जैसा करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म केवल भारत के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा है।

आश्चर्य यह है कि एमके स्टालिन समेत द्रमुक के अन्य नेता उदयनिधि के बयान को सही ठहरा रहे हैं। साफ है कि इसके चलते यह मुद्दा शांत होने वाला नहीं। उदयनिधि के बेतुके और भड़काऊ बयान का संज्ञान खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया और यह कहा कि इसका समुचित जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने बीते दिनों मध्य प्रदेश में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए पर यह कहते हुए प्रहार किया कि यह गठजोड़ भारत की उन पंरपराओं, विचारों और संस्कृति को खंड-खंड करना चाहता है, जिसने हजारों वर्षों से देश को जोड़े रखा है।

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

प्रधानमंत्री ने सनातन धर्म के अपमान को आइएनडीआइए का गुप्त एजेंडा बताते हुए यह भी याद दिलाया कि गांधी जी ने किस तरह सनातन संस्कृति का सहारा लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जिस सनातन को महात्मा गांधी ने जीवन पर्यंत माना और जिस सनातन ने उन्हें अस्पृश्यता के खिलाफ आंदोलन चलाने के लिए प्रेरित किया, उसे आइएनडीआइए के लोग समाप्त करना चाहते हैं।

द्रमुक कांग्रेस का सहयोगी दल ही नहीं, आइएनडीआइए का एक प्रमुख घटक है। द्रमुक नेताओं के सनातन धर्म विरोधी आपत्तिजनक बयानों ने इस गठबंधन के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। कुछ घटक दलों ने द्रमुक नेताओं के बयानों से असहमति जताई है, लेकिन कांग्रेस ने केवल इतना ही कहा, ”हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं। किसी धर्म को कमतर नहीं करना चाहिए। संविधान भी इसकी अनुमति नहीं देता और कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है।”

कांग्रेस के नेता उदयनिधि और ए. राजा के बयानों की आलोचना नहीं कर सके। यह किसी से छिपा नहीं कि भाजपा जनसंघ के समय से ही हिंदुत्व को प्रमुखता देती रही है। वह हिंदुत्व को भारतीयता का पर्याय मानती है और जब कभी हिंदुत्व को लेकर कहीं कोई अनुचित बयान दिया गया तो उसने उसका खुलकर विरोध किया। कांग्रेस और आइएनडीआइए के घटक इससे अवगत हैं कि अतीत में हिंदुत्व या हिंदू संस्कृति पर बेतुके बयान देने वालों को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन वे उदयनिधि की आलोचना नहीं कर पा रहे हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति के तहत जब भी किसी दल ने भारतीय सभ्‍यता और संस्‍कृति पर बेजा टिप्पणियां कीं, उनकी हिंदू समाज के साथ भाजपा ने निंदा की। हिंदुत्व तो भाजपा के डीएनए में है। इसी कारण उसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू किए गए आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। भाजपा विरोधी दल भले ही अपने एजेंडे के तहत हिंदुत्व को कठघरे में खड़ा करते रहे हों, लेकिन भाजपा ने उससे कभी समझौता नहीं किया। उसने उसे राजनीतिक चश्मे से भी नहीं देखा।

राम मंदिर का निर्माण भाजपा का उसी तरह कोर एजेंडा रहा, जैसे समान नागरिक संहिता। इस पर आश्चर्य नहीं कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण सुनिश्चित करने के बाद भाजपा अब समान नागरिक संहिता की पैरवी कर रही है। उसका मानना है कि समान नागरिक संहिता का निर्माण तुष्टिकारण की राजनीति का खात्मा करेगा और देश में एकता का भाव जगाएगा।

यह भाजपा की हिंदुत्व के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम रहा कि समय-समय पर उसके विरोधी दलों ने हिंदू समाज को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नरम हिंदुत्व का सहारा लिया और राम मंदिर पर आए फैसले का स्वागत किया। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से तो कांग्रेस भी स्वयं को हिंदुत्व से जोड़ती दिखी। राहुल गांधी मंदिरों में जाते और पूजा-पाठ करते दिखे। इससे उन्हें कोई राजनीतिक लाभ इसलिए नहीं मिला, क्योंकि देश की जनता यह समझ रही थी कि केवल राजनीतिक कारणों के तहत ही वह मंदिर-मंदिर जा रहे हैं और खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बता रहे हैं।

सनातन संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। उसके धार्मिक ग्रंथों में कहीं पर भी जातिवाद, छूआछूत आदि की बातें नहीं की गईं, लेकिन यह भी एक तथ्य है कि परिस्थितियों के चलते हिंदू समाज में जातिवाद घर कर गया और छूआछूत की भावना भी फैली। इसके चलते दलित कही जाने वाली जातियों को मंदिरों में प्रवेश करने से रोका गया। हिंदू समाज ने इन विसंगतियों को दूर करने की पहल स्वयं की। इन विसंगतियों और बुराइयों से हिंदू समाज ने आजादी के पहले से ही लड़ना शुरू कर दिया था। इसी कराण जातिगत भेदभाव और छूआछूत के खिलाफ कानून बनाए गए। यह लड़ाई अब भी जारी है और उसे जारी रखने की आवश्यकता भी है।

हिंदू समाज में जातिवाद और छुआछूत जैसी बुराइयों को रेखांकित कर द्रमुक जैसे कुछ दलों ने अपना राजनीतिक आधार बढ़ाया। इससे समाज में एक तरह का विभाजन पैदा हुआ और इन दलों ने इसका राजनीतिक लाभ उठाया। यह स्पष्ट है कि द्रमुक नेता राजनीतिक कारणों से ही सनातन धर्म पर बेजा और उकसावे वाली टिप्पणियां कर रहे हैं। हो सकता है कि सनातन धर्म पर द्रमुक नेताओं के भड़काऊ बयानों से उन्हें तमिलनाडु में कुछ राजनीतिक लाभ मिल जाए, लेकिन उनके कारण शेष देश में आइएनडीआइए की कठिनाई बढ़ने वाली है।

द्रमुक और उसके सहयोगी दलों के नेताओं को इसका भान होना चाहिए कि सनातन धर्म को अपमानित कर वे भाजपा के वोट बैंक में सेंध नहीं लगा सकते। यह तय है कि भाजपा नेता द्रमुक नेताओं के बयानों और उन पर आइएनडीआइए के कई घटकों की चुप्पी या फिर लीपापोती को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। यह विचित्र है कि जो कांग्रेस खुद को गांधीजी के मूल्यों का वारिस बताती है, वह द्रमुक नेताओं के सनातन धर्म को अपमानित करने वाले बयानों की निंदा नहीं कर पा रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

Next Post
पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन करेंगी तीज…

पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन करेंगी तीज...

‘संसद का सत्र छोटा, लेकिन ऐतिहासिक’ ,रोने-धोने के लिए बहुत समय है

'संसद का सत्र छोटा, लेकिन ऐतिहासिक' ,रोने-धोने के लिए बहुत समय है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend