ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU MLC राधाचरण साह के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in अपराध, कारोबार, खास खबर, जदयू, भोजपुर
0
JDU MLC राधाचरण साह के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में जदयू के एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठजी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की. इन ठिकानों में राधा चरण सिंह का फार्म हाउस भी जहां केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी पहुंची. उनके साथ-साथ इनके और भी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि एक सप्ताह पहले भी उनके बेटे कन्हैया को टैक्स चोरी के मामले में समन आया था, इनके आरा स्टेशन के पास मौजूद फार्म हाउस पर छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि इसके पहले भी कर चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) ने राधा चरण साह के यहां छापेमारी की थी. राधा चरण सेठ पहले आरा स्टेशन के पास जलेबी बेचा करते थे, लेकिन उनके पास कुछ ही वर्षों में किस तरह से अकूत धन आया कि दिल्ली हिमाचल प्रदेश समेत कई जगह पर उनके होटल और बड़े-बड़े फार्म हाउस हैं. इसकी जानकारी के बाद ईडी अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आय से अधिक संपत्ति इन्होंने कहां से अर्जित की है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

मिली जानकारी के अनुसार, JDU MLC राधा चरण सेठ के आरा स्थित चार और पटना स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई है. पूर्व में भी इनके विभिन्न ठिकानों पर ED रेड डाल चुकी है. छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्य और इनपुट के आधार पर ED ने राधा चरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया से लंबी पूछताछ भी की थी. अलग अलग दिन पिता और पुत्र से ED ने यह पूछताछ की थी. पूछताछ में राधा चरण सेठ और कन्हैया के जवाब से ED संतुष्ट नहीं हुई थी. इसके आलोक में आज एक बार फिर से ED ने राधा चरण सेठ के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की.

जून माह में ईडी ने कसा शिकंजा
आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ पर आरोप है कि वे बिहार में बालू माफियाओं के साथ मिलकर बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने इसी वर्ष जून महीने में राधाचरण सेठ के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था. इसके पहले फरवरी महीने में टैक्स चोरी मामले में आयकर विभाग ने सेठ के घर छापा मारा था.

इनकम टैक्स का भी पड़ी है रेड
इसके पहले 7 महीने पहले जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. आरा समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा था. इस रेड के दौरान शाम को अनाईठ स्थित फार्म हाउस पर नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई थी.

35 करोड़ कैश मिलने की बात
राधा चरण के सहयोगी के घर से 35 करोड़ कैश मिलने की बात सामने आई थी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी. वहीं, MLC के फार्म हाउस से 70 लाख कैश मिले थे. पैसों की गिनती के लिए 2 मशीनें मंगवाई गई थीं. IT ने 125 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ किया था.

जदयू से दो बार जीते राधाचरण
आरा शहर के लिए या बिहार राजनीति में राधा चरण साह उर्फ सेठजी कोई नया नाम नहीं है. एमएलसी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार के बिहार विधान परिषद के चुनाव में जदयू नेता ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी.

माने जाते हैं लालू यादव के खास
इससे पहले राधा चरण साह ने पहली बार साल 2015 में आरजेडी कोटे से एमएलसी का चुनाव लड़ा था. उस दौर में सेठ जी लालू यादव के परिवार के बेहद खास माने जाते थे. उस चुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशी हुलास पांडेय को उन्होंने 329 मतों से हराया था. बाद में पार्टी बदलकर जदयू में चले आए. फिर 2022 में जदयू प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने दूसरी बार विधान परिषद का चुनाव जीता था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
शरद पवार के आवास पर I.N.D.I.A गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज

शरद पवार के आवास पर I.N.D.I.A गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज

‘आयुष्मान भवः’ अभियान का राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी आज शुभारंभ ,60 हजार लोगों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

'आयुष्मान भवः' अभियान का राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी आज शुभारंभ ,60 हजार लोगों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend