G20 सम्मेलन के दौरान भारतीय पारंपरिक कला‚ संस्कृति व धरोहरों से मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने वाले विश्व के बड़े़ नेताओं व उनके परिवारों केे खाने–पीने का भी विशेष आयोजन हुआ। विशेषकर उनको परोसे गए मोटे अनाज यानी मिलेट्स से बने व्यंजनों की खूब चर्चा हुई। राष्ट्राध्यक्षों के साथ फर्स्ट लेड़ीज के लिए कृषि मंत्रालय की तरफ से पूसा में खास प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध किसानिन लहरी बाई डिं़ड़ोरी‚ जिन्होंने १५० से अधिक बीजों का संग्रह किया है। इसमें पचास मोटे अनाज में आते हैं; अतिथियों के जिज्ञासा का केंद्र बनी। इसे सुपर फूड़ कहा जाने लगा है। इसमें ज्वार‚ बाजरा‚ रागी‚ सांवा‚ कंगनी‚ चीना‚ कोदो‚ कुटकी और कुट्टू शामिल हैं। देश की आठ फसलों में तैयार होने वाला यह अनाज पोषक तत्वों से भरपूर है‚ जिसे कुपोषण के खिलाफ लाभकारी माना जाता है‚ जबकि दुनिया का हर चौथा शख्स रक्तअल्पता का शिकार है। मधुमेह‚ कैंसर‚ दिल की बीमारियां तेजी से लोगों को चपेट में लेती जा रही हैं। इस तरह के पौष्टिक खाने का महत्व और भी बढ जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं‚ ये विभिन्न बीमारियों से बचाव करने का काम भी करते हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वित्त वर्ष में मोटे अनाज के निर्यात में वृद्धि की घोषणा की थी। भारत इसका सबसे बड़़ा उत्पादक है इसलिए दुनिया में इसको बढावा देने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मोटे अनाज के पक्ष में कई दफा बोल चुके हैं। इसलिए विदेशी मेहमानों को इनसे बने जायकेदार व्यंजनों को परोसकर इसका व्यापक प्रसार किया गया। दुनिया के कुल उत्पादन का ४१ फीसद मोटा अनाज भारत में होता है। संयुक्त अरब अमीरात‚ सऊदी अरब‚ लीबिया‚ ओमान‚ मिस्र‚ ब्रिटेन व अमेरिका को यहां से मोटा अनाज निर्यात किया जाता है। यह अनाज हमेशा से हमारी थाली का बड़़ा हिस्सा रहा है। इससे मिलने वालों लाभों को जानने के बाद नई पीढी में मोटे अनाज के प्रति रुझान बढता जा रहा है। बड़़ी और नामी कंपनियां आकर्षक पैकिंग में इन्हें बेच रही हैं। देर से सही‚ मगर हम पारंपरिक भोजन की तरफ लौट तो रहे हैं। साथ ही वैश्विक कुटुंब को उनके लाभ के प्रति जागरूक कर बड़़ा बाजार तैयार करने में सफल हो रहे हैं। जो हमारे उत्पादक किसानों के लिए भविष्य में मोटी कमाई का जरिया भी बन सकता है।
कल मुबंई में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंडिया गठबंधन की रैली के संबंध में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बताया कि विपक्षी गठबंधन शनिवार (18 मई)...