ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 1000 से अधिक ,48 घंटे में 200 नए मरीज

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 1000 से अधिक ,48 घंटे में 200 नए मरीज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में डेंगू के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 से अधिक हो गयी है। पटना में लगभग 300 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, भागलपुर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर दो सौ के आस-पास हो गयी है। इधर, वैशाली, गया और बांका समेत अन्य जिलों में भी मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दवा के साथ-साथ प्लेटलेट्स की भी व्यवस्था करने को कहा है।

पिछले 24 घंटे में 71 और 48 घंटे में डेंगू के करीब 200 नए मामले सामने आए हैं। पटना में डेंगू मरीजों की संख्या 308 हो गई है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

वहीं, भागलपुर में अब तक 168 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले पटना डीएम भी डेंगू की चपेट में आ गए थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं।

पटना डीएम क्या बोले

वहीं, पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि डेंगू मरीजों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में दवा, ब्लड प्लेटलेट्स आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए सरकारी ब्लड सेंटरों में प्लेटलेट्स निःशुल्क उपलब्ध है। सरकारी ब्लड बैंक से निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए प्लेटलेट्स लेने पर प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा।

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों से सरकारी ब्लड सेंटर प्लेटलेट कॉन्सन्ट्रेट (आरडीपी) के लिए 400 रुपए, एफेरेसिस (एसडीपी) के लिए 7,500 रुपए लेंगे।

प्राइवेट ब्लड बैंक प्लेटलेट कॉन्सन्ट्रेट (आरडीपी) के लिए 400 रुपए और एफेरेसिस (एसडीपी) के लिए 11,000 रुपए लेंगे। इससे अधिक लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आम जनता से दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है।

स्कूल-कॉलेजों को एडवाइजरी जारी

सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को हेल्थ एडवाइजरी भेजी गई है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

बेड रिजर्व, जांच मुफ्त

पीएमसीएच में 34, एनएमसीएच में 30 और गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी में 10 के साथ ही सभी अनुमंडल अस्पतालों में 5-5 और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2-2 बेड बेड रिजर्व रखे गए हैं।

साथ ही पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स, आरआईआरआईएम अगमकुआं और न्यू गार्डिनर रोड में जांच निःशुल्क है।

अस्पतालों को रोज देनी होगी मरीजों की रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग को रोज अस्पतालों से डेंगू मरीजों की रिपोर्ट देनी होगी। इसमें इसका जिक्र करना होगा कि प्रतिदिन कितने मरीज मिले, कितने मरीज भर्ती है, कितने मरीज की छुट्टी हो गई है, कितने मरीज की जांच की गई है, जो मरीज भर्ती है उनकी क्या स्थिति है।

यह निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, सिविल सर्जन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बैठक के माध्यम से दिए हैं।

आईजीआईएमएस ब्लड बैंक में अब दो शिफ्टों में प्लेटलेट्स देने की व्यवस्था

डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए पटना के आईजीआईएमएस में ब्लड बैंक में अब दो शिफ्ट में प्लेटलेट्स देने की व्यवस्था कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक ही प्लेटलेट्स मिलता था लेकिन अब रात 8:00 बजे तक प्लेटलेट्स मिलेगा।

अभी यहां 556 यूनिट ब्लड और 54 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध है। प्रतिदिन 8 से 10 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हो रही है। वहीं पीएमसीएच ब्लड बैंक में 152 यूनिट ब्लड और 72 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध है।

रेडक्रॉस में नौ, प्रथमा ब्लड बैंक में 25 और मां ब्लड सेंटर में 24 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध है। ब्लड बैंक के प्रभारियों ने कहा कि जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स तैयार किया जा रहा है। अभी कोई कमी नहीं है । प्राय सभी ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स उपलब्ध है।

अस्पतालों में पसरी गंदगी

वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर्स लोगों से साफ सफाई रखने की अपील कर रहे हैं। इस बीच जब दैनिक भास्कर की टीम ने सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच का जायजा लिया तो महज डेंगू वार्ड से 50 मीटर की दूरी पर गंदगी का अंबार और गंदा पानी जमा देखने को मिला। वहीं जब हमने इसको लेकर पीएमसीएच के अधीक्षक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया है।

मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं फोन

सिविल सर्जन कार्यालय में डेंगू नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका नंबर 0612-2951964 है। लोग सहायता और जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। फॉगिंग को लेकर भी लोगों की सहायता के लिए फोन नंबर 0612-2956164 और वॉट्सऐप नंबर 7739851777 जारी किया गया है।

डेंगू से बचाव के लिए राज्यभर में जागरुकता अभियान चलाया रहा है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं और दिन में ही काटते हैं। इसलिए कहीं पानी जमा नहीं होने दें। कहीं पानी जमा हो तो साफ कर दें या केरोसिन डाल दें। दिन में भी मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान ने दो दिनों तक फंसे रहने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरी

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान ने दो दिनों तक फंसे रहने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरी

PM मोदी के ‘नेतृत्व’ के मुरीद हुए बिल गेट्स, G20 में ‘DPI पर सह​​मति’ को सराहा

PM मोदी के 'नेतृत्व' के मुरीद हुए बिल गेट्स, G20 में 'DPI पर सह​​मति' को सराहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend