ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने की G20 डिनर की प्रशंसा, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

UB India News by UB India News
September 12, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश ने की G20 डिनर की प्रशंसा, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

“यह एक अच्छी डिनर पार्टी थी… मैं वहां लगभग चार घंटे तक रुका और दुनिया के कई नेताओं से मिला। बैठक के बाद, मैं पटना लौट आया।” दिल्ली से पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार ने ये बयान दिया है। इस बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम है। क्या चर्चा हो रही है। वरिष्ठ पत्रकारों की क्या राय है। आगे आपसे साझा करेंगे। सबसे पहले बताते हैं नीतीश कुमार के लौटने की बात। राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज में भाग लेने के बाद रविवार को पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे “अच्छा” बताया। नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर करीब चार घंटे तक रुके और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

सियासी गलियारों में चर्चा

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति ने मुझे और कई नेताओं को आमंत्रित किया था और यह भी सुझाव दिया था कि हम शामिल हों। इसलिए, मैं वहां गया। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने डेढ़ साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मुलाकात की। उन्होंने और उनके झारखंड समकक्ष हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में बाइडेन से मुलाकात की। रात्रि भोजन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

पटना पहुंचे नीतीश

नीतीश कुमार एक ऐसे राजनेता हैं, जो जिस घर से निकलते हैं, वहां एक अपना खूंटा छोड़कर आते हैं। एनडीए में उन्होंने हरिवंश नाम के दूत को छोड़ा है। ललन सिंह के लाख विरोध के बावजूद नीतीश कुमार से हरिवंश का संबंध अलग तरह का है। आपको पता है कि हरिवंश जब एक मीडिया संस्थान के संपादक थे। उन्होंने बिहार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। अपने कार्यालय में बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर स्पेशल इवेंट का आयोजन किया। नीतीश कुमार वो सब भूले नहीं हैं। वे हरिवंश को कतई नहीं छोड़ सकते हैं। नीतीश कुमार हरिवंश के जरिए एनडीए की नब्ज हमेशा टटोलते रहते हैं। हालांकि, जो सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है। ये चर्चा धरातल पर सही नहीं हो सकती। नीतीश कुमार इन दिनों बड़े मुहिम में जुटे हुए हैं। उन्हें इधर-उधर जाना होता तो बात कुछ अलग हुई होती।

सियासी चरित्र की बात

नीतीश कुमार का जो सियासी चरित्र रहा है कि उस लिहाज से ये चर्चा हो सकती है। दोबारा एनडीए में जा सकते हैं। पलट सकते हैं। वगैरह-वगैरह। लेकिन इसमें सच्चाई बिल्कुल भी नहीं हो सकती। ये चर्चा होना आम बात है कि उनकी एनडीए में वापसी हो रही है। ऐसी चर्चा बिहार में रोजाना होती है। उनके पिछले रिकॉर्ड को देखकर ये चर्चा उठती है। इन दिनों नीतीश कुमार एक बड़े मुहिम के नायक हैं। उसी मुहिम पर खुद कुठाराघात करेंगे, ऐसी संभावना बिल्कुल नहीं दिखती है। धीरेंद्र ने कहा कि उनका राजनीतिक व्यवहार ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए संदिग्ध रहा है। आप देखिए उन्हें कोई पद नहीं मिला। उन्हें संयोजक नहीं बनाया गया। कमेटी में शामिल होने की बात सामने आई तो उन्होंने इसे अपने से छोटे कद के नेताओं की ओर बढ़ा दिया।

अपने बुने जाल में फंसे नीतीश-जानकार

लालू यादव पिछली गली से ‘इंडिया’ गठबंधन के पूरे सियासी अभियान को हैक कर लिया। लालू ने राहुल गांधी के साथ मिलकर तस्वीर क्लियर कर दी। नीतीश कुमार बस झुनझुना बजा रहे हैं। उन्हीं के अभियान से उन्हें दूर कर दिया गया है। अब तो केजरीवाल और ममता बनर्जी कई मुद्दों पर सहमत नहीं हैं। उधर, स्टालिन के बयान से हड़कंप मचा हुआ है। उस बयान से कई दल सहमत नहीं है। एनडीए गठबंधन अब किसी भी हाल में नीतीश को वापस लेने से पहले सोचेगा। धीरेंद्र ने कहा कि संभावना कतई नहीं बन रही है। नीतीश कुमार इन दिनों परेशान हैं। लालू यादव पहले से मजबूत हुए हैं। एनडीए में वापसी की संभावना पहले से ज्यादा कम है। नीतीश कुमार अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं। हालांकि, ये अपने अप्रत्याशित चाल से हमेशा राजनीतिक पंडितों को चौंकाते रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
17 सितंबर कामगारों के लिए बेहद खास, शुरू होगी विश्वकर्मा योजना, श्रमिकों को मिलेगा 15,000 रुपए का प्रोत्साहन

17 सितंबर कामगारों के लिए बेहद खास, शुरू होगी विश्वकर्मा योजना, श्रमिकों को मिलेगा 15,000 रुपए का प्रोत्साहन

बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 1000 से अधिक ,48 घंटे में 200 नए मरीज

बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 1000 से अधिक ,48 घंटे में 200 नए मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend