ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोणार्क चक्र क्यों है खास?

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र के सामने किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत, जानें इसकी अहमियत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सभी जी20 (G20 Summit) नेताओं और प्रतिनिधियों का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भारत मंडपम में जिस स्‍थान पर नेताओं का हाथ मिलाकर स्‍वागत किया, वहां पीछे एक बड़ा-सा चक्र बना हुआ था. इस चक्र ने वहां आए मेहमानों के साथ पूरे देश का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया. इस चक्र का नाम ‘कोणार्क चक्र’ है. आइए आपको इस कोणार्क चक्र के मायने बताते हैं.

चक्र का निर्माण राजा नरसिंहदेव प्रथम ने करवाया था
इस चक्र को ओडिशा के कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर से लिया गया है, जिसके माध्‍यम से PM मोदी ने देश की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराया. इस चक्र का निर्माण 1250 ई. में गांग वंश राजा नरसिंहदेव प्रथम ने अपने शासन के दौरान करवाया था. यह चक्र भारत की प्राचीन सभ्‍यता, ज्ञान-विज्ञान और वास्तुशिल्प की श्रेष्ठता का प्रतीक है.

RELATED POSTS

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

सूर्य मंदिर में 12 जोड़ी यानी 24 ऐसे चक्र बने हैं, जो सूर्य के रथ के पहियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये 12 जोड़ी पहिए साल के 12 महीनों को दर्शाते हैं. पहियों की कुल संख्‍या 24 है, जो दिन के 24 घंटों को दर्शाते हैं.

पहिए का आकार 9 फीट 9 इंच का है. हर पहिए में 8 चौड़ी तीलियां और 8 पतली तीलियां हैं. जानकार बताते हैं कि सूर्य की स्थिति के आधार पर इस चक्र का उपयोग कर समय की गणना की जाती थी. 8 चौड़ी तीलियां दिन के 8 प्रहर के बारे में बताती हैं, जबकि हर दो चौड़ी तीलियों के बिल्‍कुल मध्‍य में स्थित पतली तीलियां बीच के आधे प्रहर का संकेत देती हैं.

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज में नजर आता है ये चक्र
यह कोणार्क चक्र वही चक्र है, जो भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज में नजर आता है. कोणार्क चक्र भारतीय करेंसी नोट पर भी छपा है. एक समय ये 20 रुपए के नोट पर प्रकाशित होता रहा और फिर फिर 10 रुपये के नोट पर भी छपा.

कोणार्क चक्र का घूमना समय, कालचक्र के साथ-साथ प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक है. ये लोकतंत्र के पहिये के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में काम करता है जो लोकतांत्रिक आदर्शों के लचीलेपन और समाज में प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार बयान जारी किया...

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

Next Post
विकास तैर रहा है…..

विकास तैर रहा है.....

देश की विरासत नालंदा विश्वविद्यालय …..

देश की विरासत नालंदा विश्वविद्यालय .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend