ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से किया संवाद

UB India News by UB India News
September 6, 2023
in खास खबर, शिक्षा
0
PM मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से किया संवाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की और युवाओं को गढ़ने में उनके योगदान की सराहना की. पुरस्कार विजेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास पर हुए संवाद के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों की सफलता के बारे में बच्चों को शिक्षित करके, उन्हें प्रेरित करने के महत्व पर जोर दिया.

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने स्थानीय विरासत और इतिहास पर गर्व करने के बारे में बात की और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे छात्रों को अपने क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने के लिए प्रेरित करें. देश में विविधता की ताकत पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे अपने स्कूलों में देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति और विविधता का जश्न मनाएं.

RELATED POSTS

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

चंद्रयान-3 की हालिया सफलता पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में छात्रों में जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के महत्व को रेखांकित किया, क्योंकि 21वीं सदी प्रौद्योगिकी संचालित सदी है. उन्होंने युवाओं को कुशल बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के महत्व के बारे में भी बात की.
पीएमओ के मुताबिक ‘मिशन लाइफ’ यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने यूज एंड थ्रो की संस्कृति के विपरीत रीसाइक्लिंग के महत्व को रेखांकित किया. पीएमओ ने कहा कि इस दौरान कई शिक्षकों ने भी प्रधानमंत्री को अपने स्कूलों में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को अपने पूरे करियर में अपने कौशल को लगातार उन्नत करने की सलाह दी.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को स्वीकार करना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है.

इस साल पुरस्कार का दायरा स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों से बढ़ाते हुए अब उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास मंत्रालय द्वारा चयनित शिक्षकों को भी शामिल किया गया है.

पीएम मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “देश के उत्कृष्ट शिक्षकों से मुलाकात हुई, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. युवा मन को आकार देने के लिए उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है. अपनी कक्षाओं में, वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य लिख रहे हैं.”

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश भर से कुल 75 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी. इन विजेताओं में स्कूलों के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

Next Post
विपक्षी गठबंधन की पहली समन्वय समिति की बैठक 13 सितंबर को होगी, बड़े फैसले संभव

विपक्षी गठबंधन की पहली समन्वय समिति की बैठक 13 सितंबर को होगी, बड़े फैसले संभव

उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर बिहार में राजनीति जोरों पर

उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर बिहार में राजनीति जोरों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend