ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र ने क्यों बदला स्टैंड

UB India News by UB India News
August 31, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कास्ट सर्वे (Bihar Caste Survey) के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपना स्टैंड बदला है। केंद्र ने इस मामले में दोबारा हलफनामा दायर किया है। इससे पहले सोमवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Spreme Court) में कहा था कि किसी भी राज्य को या निकाय को जनगणना या इससे जुड़ी किसी प्रक्रिया को अपनाने का अधिकार नहीं हैं। मंगलवार को केंद्र ने दूसरा हलफनामा दायर कर कहा है कि वह पहले हलफनामे को वापस ले रहे हैं। कहा कि पहले हलफनामे में गलती से ये बातें आ गई थीं।

दूसरी एफिडेविट में केंद्र ने क्या कहा
केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में सॉलिसिटर जनरल पेश हुए। केंद्र ने पहले दिन कहा था कि वह मामले में हलफनामा देना चाहते हैं और इसके लिए इजाजत मांगी थी। साथ ही साफ किया था कि वह न तो मुकदमेबाजी का विरोध कर रहे हैं और न ही समर्थन कर रहे हैं। इसके बाद केंद्र सरकार को हलफनामा दायर करने को कहा गया था। केंद्र ने सोमवार को दिए अपने पहले हलफनामे में कहा था कि जनगणना का विषय संविधान की सातवीं अनुसूची में एंट्री 69 के तहत केंद्रीय सूची में शामिल है।

RELATED POSTS

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार कास्ट सर्वे पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जनगणना अधिनियम 1948 सिर्फ केंद्र सरकार को जनगणना कराने का अधिकार देता है। साथ ही केंद्र ने पैरा 5 में आगे कहा कि संविधान के तहत केंद्र को छोड़कर कोई भी राज्य या निकाय जनगणना या ऐसी कोई भी कार्रवाई का हक नहीं रखता है। संविधान के तहत केंद्र के अलावा कोई भी निकाय (या राज्य) जनगणना या इससे मिलती जुलती कार्रवाई नहीं कर सकता है। हालांकि दूसरे हलफनामे में इस बात का जिक्र है कि जनगणना अधिनियम 1948 एक वैधानिक प्रक्रिया है और संवैधानिक प्रावधान बताया गया है। लेकिन इस बात का जिक्र नहीं है कि संविधान के तहत केंद्र के अलावा कोई भी राज्य या निकाय जनगणना से मिलती जुलती कार्रवाई नहीं कर सकता।

पटना HC से ग्रीन सिग्नल के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार के कास्ट सर्वे के मामले में पटना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। पटना हाई कोर्ट ने बिहार में जाति सर्वेक्षण के फैसले को बरकरार रखा था जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याची ने कहा है कि संवैधानिक अनिवार्यता यह है कि केंद्र सरकार को यह अधिकार है कि वह जनगणना करा सकता है। मौजूदा केस में राज्य सरकार ने केंद्र की शक्ति को अपना लिया है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। राज्य सरकार का 6 जून 2022 का गजट नोटिफिकेशन संविधान के व्यवस्था के खिलाफ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

by UB India News
July 31, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

Next Post
केंद्र सरकार के मंत्रालय सहित हर संस्था को चला रहे है संघ के लोग : राहुल गांधी

चीन ने हड़पी हमारी जमीन, पीएम मोदी दें जवाब: राहुल गांधी

कोटा कोचिंग: कामयाबी या मौत की फैक्ट्री?

कोटा कोचिंग: कामयाबी या मौत की फैक्ट्री?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend