ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

UB India News by UB India News
August 29, 2023
in अवार्ड, खास खबर, खेल
0
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. इसी के साथ वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं.

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं. उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई.’

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

‘नीरज ने हमें फिर गर्व कराया’

भारतीय सेना ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक में 88.17 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई दी. नीरज चोपड़ा सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं.

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर हमें गर्व कराया. भारतीय सेना बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है.’

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया ऐतिहासिक क्षण

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी. अनुराग ठाकुर ने एक्स पर लिखा, “नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया. भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती. इसी के साथ नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.”

भू विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, ‘नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और उन्होंने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों का जैवलिन थ्रो खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं! बधाई हो.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
शरद पवार ने ही कहा था ‘दिल्ली जाइए, उनसे मंत्री पद मांगिए’:छगन भुजबल

शरद पवार ने ही कहा था 'दिल्ली जाइए, उनसे मंत्री पद मांगिए':छगन भुजबल

सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend