ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिमाचल के कुल्लू में भीषण भूस्खलन ,कुल्लू में पहाड़ के दरकने से कई घर ढह गए

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
हिमाचल के कुल्लू में भीषण भूस्खलन ,कुल्लू में पहाड़ के दरकने से कई घर ढह गए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण भूस्खलन से कई घर ढहे गए हैं. पहाड़ी इलाके में हुए भीषण भूस्खलन में ढही इमारत और मकानों के मलबे में काफी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर इस भूस्खलन का एक खतरनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ के दरकने से घाटी में बसे मकान कैसे ढह गए. भूस्खलन के दृश्यों में कई बहुमंजिला इमारतें ढहती हुई दिखाई दे रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज से अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त कुल्लू-मंडी राजमार्ग पर आज सैकड़ों वाहन फंसे

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे निवासियों को मौसम की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. जिले में भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त कुल्लू-मंडी राजमार्ग पर आज सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कुल्लू की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साक्षी वर्मा ने कहा, “कुल्लू और मंडी को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. पंडोह के रास्ते एक वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसलिए, यातायात की आवाजाही फिलहाल निलंबित है.

लगातार बारिश के कारण पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील पहाड़ी राज्य में भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ के साथ व्यापक तबाही हुई है. राज्य सरकार ने पहले पूरे राज्य को “प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र” घोषित किया था और नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए काम कर रही है. इस मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण कुल 709 सड़कें बंद हो गई हैं. हिमाचल प्रदेश सरकार का अनुमान है कि 24 जून, जब राज्य में मानसून आया था, तब से जारी बारिश के कहर से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को कुल 8,014.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

बारिश के कारण 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बारिश के कारण 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. राज्य में 113 भूस्खलन की भी सूचना मिली है, जिससे बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश ने 224 लोगों की जान ले ली है, जबकि 117 अन्य लोग बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में मारे गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
‘मून वॉक’ पर निकले प्रज्ञान रोवर का सोलर पैनल हुआ एक्टिव, सूरज की रोशनी से बैट्री होने लगी चार्ज

'मून वॉक' पर निकले प्रज्ञान रोवर का सोलर पैनल हुआ एक्टिव, सूरज की रोशनी से बैट्री होने लगी चार्ज

दिल्ली अध्यादेश पर JDU का व्हिप और राज्यसभा उपसभापति का धर्मसंकट!

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर, नई लिस्ट में नाम नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend