ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई की बैठक में हो सकता है अहम ऐलान !

UB India News by UB India News
August 7, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
मुंबई की बैठक में हो सकता है अहम ऐलान !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को रोकने के लिए विपक्षी एकता की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही। इसे लेकर देशभर की विपक्षी पार्टियों ने नया खेमा I.N.D.I.A. (Indian National Developmental Inclusive Alliance) बनाया है। जानकारी के मुताबिक, विपक्षी एकता की इस कवायद में अहम रोल निभाने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) का संयोजक बनाने की तैयारी है। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस 11 सदस्यीय समन्वय समिति की चेयरपर्सन बनाया जा सकता है।

नीतीश-सोनिया को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के सूत्रों ने दावा किया कि I.N.D.I.A. में सभी प्रमुख सहयोगियों के शीर्ष नेताओं और कांग्रेस नेतृत्व ने संयोजक के रूप में नीतीश के नाम पर सहमति व्यक्त की है। मुंबई की बैठक में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता चाहते हैं कि सोनिया गांधी समन्वय समिति का नेतृत्व करें। इससे पहले वो यूपीए की भी अध्यक्ष थीं। उन्होंने कहा कि या तो सोनिया या उनकी ओर से तय किसी दिग्गज को समन्वय समिति का नेतृत्व सौंपा जाए।

RELATED POSTS

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

मुंबई की बैठक में होगा ऐलान
महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता टीओआई को बताया कि सोनिया गांधी से इस मामले में फाइनल फैसला लेने की अपील की जाएगी। वहीं इस पर अंतिम निर्णय लेंगी। 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक हुई थी। जिसमें संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मुंबई में अगली बैठक होगी। जिसमें 11 सदस्यीय समन्वय समिति का चुनाव किया जाएगा।

केसी त्यागी ने पूरे मामले पर क्या कहा
जेडीयू के दिग्गज नेता और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी एकता के लिए लगातार एक्टिव रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार का लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक कद सरकार या संगठन में किसी भी बड़े पद के लिए उपयुक्त है। I.N.D.I.A. के सहयोगियों के लिए सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जब एक साथ बैठेंगी तभी सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
न खुद कुछ करेंगे, न करने देंगे… आज विपक्ष पर चली PM मोदी के तीरों की रेल

न खुद कुछ करेंगे, न करने देंगे... आज विपक्ष पर चली PM मोदी के तीरों की रेल

राजस्थान में बच्ची को भट्टी में जलाने की घटना पर हंगामा जारी

राजस्थान में बच्ची को भट्टी में जलाने की घटना पर हंगामा जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend